Bulandshahr Lok Sabha Chunav Result: BJP के भोला सिंह ने मारी हैट्रिक, 2.75 लाख मतों से जीते

Bulandshahr Lok Sabha Chunav Result: भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह ने तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर हैट्रिक मारी है। इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को हराकर तीसरी बार देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचें।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2024-06-04 13:58 GMT

बुलंदशहर में भाजपा के भोला सिंह ने मारी हैट्रिक (न्यूजट्रैक)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में न्यूज ट्रैक के पूर्वानुमान पर मतदान के परिणाम ने आज मुहर लगा दी। न्यूज़ ट्रैक ने पहले ही बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह के तीसरी बार सांसद बनने का पूर्वानुमान जताया था। भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि को 275134 मतों से परास्त कर तीसरी बार सांसद बने है। मत करना के पहले चक्र से लेकर अंतिम चक्र तक भोला सिंह ने लगातार बढ़त बनाए रखी बीच में चक्र के बाद डॉक्टर भोला सिंह निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ते रहे। बुलंदशहर के जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने भाजपा सांसद भोला सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सोपा।


जानिए बुलंदशहर में किसे कितने वोट मिले

बुलंदशहर के जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह को 597310, इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम को 322176, बसपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र को 117424, राजेश तुरहै को 4401, प्रदीप कुमार को 2563, सोनम भारती को 3600 मत प्राप्त हुए जबकि 1958 मंत्र निरस्त किए गए और 6925 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।


विकसित बुलंदशहर ही उद्देश्यः भोला सिंह

यूपी के बुलंदशहर में भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह ने तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर हैट्रिक मारी है। इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को 2 लाख 75 हजार वोटों से हराकर तीसरी बार देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचें। भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह ने अपनी जीत के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को श्रेय देते हुए उनका आभार जताया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और हमने विकसित बुलंदशहर का संकल्प लिया है।

पिछले 10 सालों में देश के साथ-साथ बुलंदशहर में भी अभूतपूर्व विकास हुए हैं। मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो, हाईवे का निर्माण हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत क्षेत्र में 40 सड़को का निर्माण कराया, विभिन्न शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन हो, सभी को पात्रों तक पहुंचाने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है। आगामी 5 सालों में बुलंदशहर के रुके हुए विकास कार्य को करने का डॉक्टर भोला सिंह ने दावा किया है। इस अवसर पर बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, हिमांशु मित्तल, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, संजय माहेश्वरी सहित भाजपा के अनेक माननीय और नेता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News