Bulandshahr News: कलयुग में द्रौपदी को बचाने कृष्ण नहीं आएंगे... फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Bulandshahr News: जिले के अरनिया थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटा मिला। वहीं, मरने के बाद विवाहिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2023-11-30 07:38 GMT

बुलंदशहर में फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव (न्यूजट्रैक)

Bulandshahr News: जिले के अरनिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। विवाहिता का शव मिलने के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करते हुए बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की बात कही है। खुर्जा के सीओ वरुण सिंह ने बताया कि मामला घरेलू कलह का है। मृतका के पिता की तहरीर पर अरनिया थाने में पति सहित 6 आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानिए जिंदा रहते क्या बोली अंजू

जनपद बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव खुर्यावली निवासी जितेंद्र शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा (33) की मौत के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रेनू शर्मा ने एक षड्यंत्र के तहत जेठ, जेठानी और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा परेशान करने की बात कही है। साथ ही थाना पुलिस और महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। रेनू शर्मा ने अपने वायरल वीडियो में महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील की है और आरोपियों के नाम भी वीडियो में बोले हैं। अंजू शर्मा ने यहां तक कहा की सत्य के लिए जियूंगी, सत्य पर मर जाऊंगी, कोई सर झुका नहीं सकता। वायरल वीडियो में अंजू शर्मा के चेहरे पर पुरानी चोटों के निशान भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस कलयुग में किसी द्रौपदी को बचाने कोई कृष्ण नहीं आएंगे और फिर आरोपियों के नाम लिए हैं। अंजू शर्मा का फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिला। सूचना के बाद अरनिया थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति सहित 6 पर हुई एफआईआर

रेनू शर्मा के पिता वकील शर्मा निवासी चंडोस अलीगढ़ ने अरनिया थाने में तहरीर दे कहा कि अंजू शर्मा के बेटा और बेटी होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे थे। पूर्व में पंचायत भी की। लेकिन बाद में भी प्रताड़ना का मामले जारी रहा। मृतका के पिता ने अंजू के पति, जेठ, जेठानी, भतीजे सहित 6 लोगों पर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता ने अरनिया पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

मृतका के पिता वकील शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अंजू के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट की गई थी जिसकी शिकायत अरनिया थाने में की, पुलिस ने मामले में महज एनसीआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई कर मामले की इतिश्री कर ली। यदि अरनिया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करती तो शायद प्रताड़ना पीड़ित अंजू जिंदगी की जंग न हारती। अरनिया थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला घरेलू कलह का था, 25 नवंबर को पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज की और राम भूल व उसके पुत्र करन के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की गई थी।

6 पर एफआईआर, तीन हिरासत मेंः सीओ

खुर्जा के सीओ वरुण सिंह ने बताया कि मृतका के पिता वकील शर्मा की तहरीर के आधार पर मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है। मामला घरेलू कल का है फिर भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News