Chitrakoot: सोते समय वृद्ध किसान की नलकूप पर पत्थर से कूचकर हत्या, पुलिस हत्यारों की खोज में जुटी

पुलिस का कहना है, कि घटना की छानबीन की जा रही है। डॉग स्क्वायड (Dog Squad) और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Update: 2022-06-02 09:52 GMT

Chitrakoot Crime News (Photo- Social Media)

Farmer Murder In Chitrakoot : चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे में रहने वाले एक वृद्ध किसान की 1 जून की रात अज्ञात लोगों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। बुजुर्ग किसान निजी नलकूप पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात ने उनकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक किसान वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने नलकूप जाकर देखा। वहां का नजारा देखकर वो स्तब्ध रह गए। 

परिजनों को नलकूप पर वृद्ध किसान का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों से भी किसी से रंजिश आदि के बारे में पूछा। 

क्या है मामला? 

 जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे में 65 वर्षीय वृद्ध राम संवारे रहा करते थे। कस्बे से ही कुछ ही दूरी पर लोधरा-बरेठी मार्ग है। वहीं पास में निजी नलकूप है। राम संवारे वहीं हर रात सोने जाते थे। बुधवार की शाम रोजाना की तरह घर से खाना खाने के बाद वो चले गए। लेकिन, गुरुवार की सुबह जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश में निकले परिजनों ने देखा तो नलकूप के पास उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। बता दें कि, मृतक के चार बेटे हैं। इनमें से तीन बाहर रहते हैं, जबकि एक गांव में ही रह रहा है। 

पुलिस जुटी छानबीन में 

परिजनों की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रैपुरा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है, कि घटना की छानबीन की जा रही है। डॉग स्क्वायड (Dog Squad) और फोरेंसिक टीम (Forensic Team) ने पहुंचकर मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारों की तलाश जारी है।

Tags:    

Similar News