Hamirpur News: हमीरपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Hamirpur Crime News Hindi: बिवांर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।

Report :  Ravindra Singh
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-02-01 12:42 GMT

पुलिस के साथ पकड़े गए आरोपी। 

Hamirpur Crime News Hindi: विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। बिवांर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री (Illegal Arms Factory) का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित (SP Kamlesh Kumar Dixit) ने घटना का अनावरण किया।

लरौंद गांव में 1996 से लेकर अभी तक 18वीं बार पकड़ी अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोगों में ग्राम लरौंद थाना बिवांर निवासी देवीदीन पुत्र स्व. मंगी वर्मा (46) और उसी के गांव निवासी मुकेश सिंह पुत्र स्व. मुन्ना सिंह (32) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि देवीदीन वर्मा पूर्व में महोबा जिले से जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि लरौंद गांव में 1996 से लेकर अभी तक 18वीं बार अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को शक्रिय किया गया है जिससे इस कारोबार में लगे लोगों पर कार्रवाई की जा सके।

आरोपियों से बरामद किया ये सामान

पुलिस ने आरोपितों के पास से 19 निर्मित तमंचे, एक निर्मित रिवाल्वर एवं 2 अ‌र्द्ध निर्मित असलहा, दो खोखा कारतूस, एक इलेक्ट्रॉनिक लाइट सहित भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी कमलेश कुमार दीक्षित (Superintendent of Police Kamlesh Kumar Dixit) ने बताया कि बिवांर थाना पुलिस (Biwar Thana Police) को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने का धंधा संचालित है। क्षेत्राधिकारी मौदहा की देखरेख में इस इनपुट पर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह (Kotwal Durg Vijay Singh) इसकी पड़ताल में लगे थे। सोमवार रात्रि को बिवांर थाना पुलिस (Biwar Thana Police) ने लरौंद गाँव में आबादी से दूर खेतों के पास से देवीदीन वर्मा एवं मुकेश सिंह को अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को दिया इनाम

एसपी के के दीक्षित (SP Kamlesh Kumar Dixit) ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर जांच की जा रही है। यह लोग यहां से अवैध असलहा बनाकर हमीरपुर सहित अन्य जिलों में भी डिमांड पर उपलब्ध कराते थे। एसपी के के दीक्षित (SP Kamlesh Kumar Dixit) ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

2 से ढाई हजार रुपये में बेचते थे अवैध असलहा

आरोपित अवैध असलहा तैयार कर दो से ढाई हजार रुपये में बेचते थे। आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को प्रभावित करने के लिए भी इन अवैध असलाहों का प्रयोग करने की पूर्ण संभावना जताई जा रही है। आरोपितों को कारतूस कहां से उपलब्ध होते थे इस विषय पर भी पुलिस जांच कर रही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Tags:    

Similar News