Jalaun News: अस्थाई 'वन स्टॉप सेंटर' का डीएम ने किया उद्घाटन, एक छत के नीचे महिलाओं को मिलेगी मदद

Jalaun News: वन स्टॉप सेंटर एक ऐसी जगह है। जहां हिंसा से पीड़ित महिलाओं की एक ही बिल्डिंग के नीचे एक साथ मदद मिल सकती है। इन सेंटर्स को अस्पतालों में चलाया जाता है।

Report :  Afsar Haq
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-10-20 16:27 GMT

वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन करती डीएम प्रियंका निरंजन 

Jalaun News: समाज में जब एक महिला किसी हिंसा का शिकार होती है तो उसे कई तरह की मदद की जरूरत पड़ती है। उसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से जिले में 'वन स्टॉप सेंटर' की स्थापना की जा रही है। जिससे पीड़ित महिला को मेडिकल, कानूनी सहायता के साथ उसे भावनात्मक मदद मिल सके।

बता दे कि 'वन स्टॉप सेंटर' (one stop center yojna) एक ऐसी जगह है। जहां हिंसा से पीड़ित महिलाओं की एक ही बिल्डिंग के नीचे एक साथ मदद मिल सकती है। इन सेंटर्स को अस्पतालों में चलाया जाता है। इस वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया और उन्होंने बताया कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को यहां रखा जाएगा साथ ही उन्हें कानूनी व मेडिकल सेवा मुफ्त मिलेगी। यह ऐसी जगह है जहां मेडिकल ऐड, लीगल ऐड, अस्थायी रूप से रहने के लिए सब कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध कराया जाएगा।

आखिर क्या होता है वन स्टॉप सेंटर?

'वन स्टॉप सेंटर' एक ऐसी जगह है। जहां हिंसा से पीड़ित महिलाओं की एक ही बिल्डिंग के नीचे एक साथ मदद मिल सकती है। इन सेंटर्स को अस्पतालों में चलाया जाता है। जहां मेडिकल ऐड, लीगल ऐड, अस्थायी रूप से रहने के लिए जगह, केस फाइल करने के लिए मदद, काउंसिलिंग सब कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध होता है।

जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन 

वन स्टॉप सेंटर' में किसी भी तरह की हिंसा झेल रही महिला को बलात्कार, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, ट्रैफिकिंग, एसिड अटैक विक्टिम, विच हंटिंग, दहेज संबंधित हिंसा, सती, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, भ्रूण हत्या जैसे मामलों से पीड़ित कोई भी महिला यहां आकर कानूनी मदद ले सकती है। इस योजना को 'निर्भया फंड' के जरिए फंडेड किया जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को 100 फीसदी फंड की मदद मिलती है।

वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में अस्थाई तौर पर वन स्टॉफ सेंटर बनाया गया है। जहां हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मदद मिलेगी। यहां महिलाओं को पूरी तरह से कानूनी और मेडिकल सहायता प्रदान की जाएगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021,Jalaun News, jalaun news today, jalaun news today in hindi,jalaun news today live in hindi,jalaun news today hindi,jalaun news today live in hindi, jalaun news today live, one stop center yojna , one stop center yojna news, one stop center yojna news today,one stop center yojna news today in hindi, one stop center yojna news today in hindi up

Tags:    

Similar News