Jalaun News: मातम में बदल गई ख़ुशी, शस्त्र पूजा के दौरान प्रधान ने की फायरिंग, वृद्ध की गोली लगने से मौत

Jalaun News: वृद्ध को लहूलुहान हालत में वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Report :  Afsar Haq
Published By :  Monika
Update: 2021-10-16 10:49 GMT

शस्त्र पूजा के दौरान प्रधान ने की फायरिंग 

Jalaun News: जालौन में विजय दशमी (Jalaun Vijay Dashami) के पर्व पर शस्त्र पूजा (shastra pooja) के दौरान प्रधान द्वारा की गई हर्ष फायरिंग (Jalaun Me Harsh Firing) के दौरान एक वृद्ध की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वृद्ध को लहूलुहान हालत में वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम गदेला की है। बताया गया है कि इस गांव के प्रधान संजय सिंह सेंगर (Pradhan Sanjay Singh Sengar) अपने अन्य साथियों के साथ दशहरा के पर्व पर देर रात्रि को शस्त्र पूजन कर रहे थे, उसी दौरान संजय दूसरे की लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर हर्ष फायरिंग करने लगे, जिससे वहां मौजूद 65 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव को पेट में गोली लग गई, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने से पूजन के दौरान अफरा-तफरी मच गई।वहां मौजूद लोगों ने तत्काल वृद्ध को उठाकर गाड़ी से उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वृद्ध की तब तक मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद सिरसा कलार पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली।

रात को शस्त्र पूजन के दौरान यह हादसा (Jalaun Me Hadsa)

इस मामले में जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को शस्त्र पूजन के दौरान यह हादसा हुआ है, जिसमें गांव के प्रधान संजय सेंगर ने दूसरे की लाइसेंसी दुनाली बंदूक लेकर फायरिंग की। इस फायरिंग में लक्ष्मीकांत की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। जो फिलहाल फरार है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News