Samajwadi Party Jalaun: सपा के प्रदेश महासचिव का बड़ा वादा, सरकार आने पर 40 रुपये कम कर देंगे पेट्रोल के दाम

Samajwadi Party Jalaun: समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव तिलक चंद्र अहिरवार ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Report :  Afsar Haq
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-11-08 12:10 GMT

जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता।  

Samajwadi Party Jalaun: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Today News) के प्रदेश महासचिव तिलक चंद्र अहिरवार (State General Secretary Tilak Chandra Ahirwar) का बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश महासचिव का कहना है कि प्रदेश में सपा सरकार (SP Government) बनने के बाद पेट्रोल के दामों में 40 रुपये की गिरावट की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार (BJP Government) पर जमकर निशाना साधा।

बता दें कि जालौन के माधौगढ़ में शालिनी गेस्ट हाउस में समाजवादी साहू राठौर महासभा और छोटे व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) द्वारा जन जागृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश महासचिव तिलक चंद्र अहिरवार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार (BJP Government) पर जमकर हमला बोला। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) किसान विरोधी है, वही प्रदेश में पढ़े लिखे नवयुवक बेरोजगार घूम रहे हैं। उनके हाथों में कोई काम नहीं है पुलिस की तानाशाही दिनप्रति बढ़ती जा रही है। गरीब एवं मजदूरों पर अत्याचार हो रहा है। अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जड़ से उखाड़ फेंकें।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य एवं समाजवादी साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीवन प्रसाद भी मौजूद रहे। राठौर महासभा और सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। साहू समाज एवं छोटे व्यापारियों को आह्वान करते हुए कहा कि वह एकजुटता के साथ आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएं, जिससे समाजवादी सरकार में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा किया जा सके।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव तिलक चंद्र अहिरवार (State General Secretary Tilak Chandra Ahirwar) ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चरम पर है। बलात्कार, व्यापारी व पुलिसकर्मियो की हत्या खुलेआम हो रही है। यह सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। वहीं इस सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दामों में मामूली गिरावट की है। प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद पेट्रोल के दामों में 40 रुपये कम किये जाएंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News