PM Modi Ka Jhansi Visit: पीएम के झाँसी दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, लॉज, होटल में रुकने वालों की देनी होगी जानकारी

PM Modi Ka Jhansi Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को झाँसी आ रहे हैं। इस दिन वीवीआईपी मूवनेंट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-11-14 18:34 GMT

झांसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झांसी दौरा: फोटो- सोशल मीडिया 

PM Modi Ka Jhansi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 19 नवंबर को झाँसी आ रहे हैं। इस दिन वीवीआईपी मूवनेंट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। पीएम जिस स्थान पर जाएंगे, वहां सुरक्षा बलों ने डेरा डाल लिया है। प्रशासन ने शहरभर में चौकसी बढ़ा दी है। ऐसी जगह जहां बाहरी लोग आकर ठहर सकते है, उनकी नगरानी भी बढ़ा दी गई है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार (District Magistrate Ravindra Kumar) ने आदेश जारी करते हुए कहा कि शहर के होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों पर रुकने वालों की जानकारी पुलिस को देनी होगी। इसके साथ ही बिना थाने में सूचना के किराएदार भी नहीं रखे जा सकेंगे। घर में काम करने वाले नौकर और बिल्डिंग में काम करने वालों की जानकारी भी पुलिस को देनी होगी। आदेश रविवार की शाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

क्या हैं आदेश

किसी भी होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबा या फिर ऐसे स्थान जहां पर बाहरी लोग आकर ठहरते हैं, उनकी हर जानकारी पुलिस (police) को हर रोज देनी होगी। बिना पुलिस को सूचना दिए कोई भी व्यक्ति अपना मकान किराए पर नहीं दे सकेगा, यानी वह किराएदार या पेंइग गेस्ट नहीं रख सकेगा। घर में काम करने वाले नौकर और बिल्डिंग में काम करने वालों की जानकारी भी पुलिस को देनी होगी।


सैकड़ों चेकिंग प्वाइंट (checking point) लगेंगे

जानकारी यह भी मिल रही है कि मोदी के दौरे को लेकर हजार जवानों की तैनाती की तैयारी है। कानपुर जोन के अलावा अन्य जोन से विशेष बल मांगा गया है। इसके अलावा 100 ट्रैफिक के जवान भी तैनात रहेंगे। झाँसी शहर की सीमाओं को मिलाकर पूरे शहर में सैकड़ों चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। पीएसी, आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस की टीमें भी तैनात रहेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर से कई टीमें उन स्थलों का दौरा कर रही है, जहां पीएम मोदी जाने वाले हैं।

किले के चारों तरफ बने एक-एक मकान, दुकान और ऑफिस की तलाशी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा (Prime Minister's Security) के मद्देनजर पुलिस द्वारा किला की सीमा से एक किलोमीटर दूरी पर बने एक-एक मकान, दुकान और ऑफिस की बारीकी से जांच की जाएगी। पुलिस ने शहर के होटलों में ठहरे मुसाफिरों और किराएदारों की भी जानकारी जुटाना शुरु कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीना और एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के निर्देशन पर यह प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

पीएम की सुरक्षा के लिए गए पुलिसकर्मी ड्यूटी भूले तो होगी कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के लिए जिन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह अपने तैनाती स्थालों पर नहीं मिले तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बारे में पुलिस अफसरों ने पहले ही स्टॉफ को निर्देश जारी कर दिया। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

इतना लगेगा फोर्स

10 पुलिस अधीक्षक, 20 अपर पुलिस अधीक्षक, 52 पुलिस उपाधीक्षक, 161 निरीक्षक, 427 उप निरीक्षक, 15 महिला उप निरीक्षक, 2223 पुरुष आरक्षी, 446 महिला आरक्षी, 8 यातायात निरीक्षक, 44 यातायात उप निरीक्षक, 319 मुख्य आरक्षी/आरक्षी यातायात 319 को लगाया गया है तथा साथ ही जनपद से 2 अपर पुलिस अधीक्षक, 5 पुलिस उपाधीक्षक, 30 निरीक्षक, 100 उप निरीक्षक, 4 महिला उप निरीक्षक, 400 पुरुष आरक्षी, 100 महिला आरक्षी, 01 यातायात निरीक्षक, 2 यातायात उप निरीक्षक, 10 मुख्य आरक्षी/आरक्षी यातायात को सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाया गया है।

सांसद अनुराग शर्मा ने (MP Anurag Sharma) किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा स्थल का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को झांसी आएंगे। प्रशासन उनके दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में तेजी से जुटा हुआ है।रविवार को सांसद अनुराग शर्मा नेआयोजन स्थल का जायजा लिया।



प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर परखे गए इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर की शाम पांच बजे झांसी आएंगे। वे यहां दो घंटे रुकेंगे। इस दरम्यान वे किले में जाएंगे और रानी झांसी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। इसके बाद वे किले की तलहटी में स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रशासन आयोजन की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय से तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है। रविवार को सांसद अनुराग शर्मा ने आयोजन स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से आयोजन की रूपरेखा की बिंदुवार जानकारी ली। इसके अलावा प्रधानमंत्री की सुरक्षा के इंतजामों के बारे में जाना। इस दरम्यान मंत्री ने केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को आयोजन में सहयोग देने के निर्देश दिए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News