Jhansi News: बुंदेलखंड महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन, निधि त्रिपाठी ने कहा- राष्ट्र निर्माण में मतदान की अहम भूमिका

Jhansi News: छात्रों को उत्साहित करते हुए निधि त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रवाद का भाव जगा कर सबको यही बताएंगे, अपने मताधिकार से अच्छी सरकार बनाएंगे।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-02-08 14:10 GMT
निधि त्रिपाठी और एवीबीपी कार्यकर्ताओं की तस्वीर 

Jhansi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर प्रदेश के मेरा वोट मेरी आवाज मतदाता जागरूकता अभियान विषय पर अभावित राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी ने बुंदेलखंड महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लोकतंत्र में युवा अपने वोट के माध्यम से इसमें अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। युवाओं के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी है- सर्वप्रथम स्वयं वोट करें एवं साथ ही सभी वर्गों के नागरिकों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। जनप्रतिनिधि का सही प्रतिनिधित्व हो इसके लिए भी बड़ी संख्या में वोट करना आवश्यक है।

छात्रों को उत्साहित करते हुए निधि त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रवाद का भाव जगा कर सबको यही बताएंगे, अपने मताधिकार से अच्छी सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश के युवाओं की जिम्मेदारी है कि हम अपना प्रदेश गुंडागर्दी करने वालों, दंगाइयों, भू माफियाओं और नकल माफियाओं के हाथ में नहीं जाने देंगे।

आज हमारे वोट की ताकत का ही परिणाम है कि राम सेवकों पर गोली चलाने वाले, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले, बलात्कारियों के लिए कहने वाले कि लड़कों से गलतियां हो जाती हैं, मंदिर जाने वाले लड़कियों को छेड़ा करते हैं। ऐसे लोग आज काशी, मथुरा, मिर्जापुर और अयोध्या के साथ ही अनेकों मंदिरों में अपना माथा टेक रहे हैं।


आज महिलाओं को वर्तमान सरकार में जिस प्रकार का सुरक्षित वातावरण मिल रहा है उसकी आम जनमानस में चर्चा है। मिशन शक्ति, पिंक बूथ, पिंक बस, महिला पुलिस की भर्ती आदि से हमारी छात्राएं बहने एवं माताएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। शैक्षणिक परिसरों में शिक्षा का समुचित माहौल है, नकल माफियाओं पर रोक लगी है एवं सभी प्रकार की भर्तियां भ्रष्टाचार रहित पारदर्शी रुप से की जा रही हैं जिससे प्रतियोगी छात्रों में आशा की किरण जगी है।

इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्रचार एसके राय द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। अतिथियों द्वारा बुंदेलखंड महाविद्यालय के प्रांगण में स्थापित स्वामी विवेकानंद एवं रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समरेंद्र प्रताप ने दिया। स्वागत भाषण अभाविप महानगर अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने एवं आभार महानगर मंत्री जयदीप सोनी ने किया।

इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा, महानगर संगठन मंत्री हरिओम जयसवाल, विभाग संयोजक मनेंद्र गौर, जिला संयोजक आयुष उपाध्याय, तहसील संयोजक जयवर्धन मिश्रा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रतीक द्विवेदी, उदय सिंह राजपूत, अमृत पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News