आगरा: नाले में गिरी लखनऊ से दिल्ली आ रही बस, 29 की मौत, 20 घायल

यात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। बता दें कि, अवध डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी।

Update:2019-07-08 08:35 IST

लखनऊ: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह लखनऊ से दिल्ली आ रही बस आगरा के झरना नाले में जा गिरी। बस के नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, शवों को बस से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें: RAW के पूर्व अधिकारी ने हामिद अंसारी पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

यात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। बता दें कि, अवध डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी। वहीं, इस हादसे के बाद यूपी रोडवेज ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।



यहां देखें वीडियो

[playlist data-type="video" ids="387281"]

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/07/WhatsApp-Video-2019-07-08-at-7.29.17-AM-1.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: तेज बहादुर यादव ने पीएम मोदी के चुनाव की वैधता को हाईकोर्ट में दी चुनौती

घटनास्थल पर अभी भी राहत बचाव का काम जारी है। इस बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। यह हादसा सुबह 4.30 बजे का है। एत्तमादपुर इलाके में झरना नाले में यह बस अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में 29 लोगों की मौत की खबर है। राहत कार्यों का जायजा लेने आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, जख्मी लोगों का इलाज पास के अस्पतालों में चल रहा है। घायलों में कुछ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में लगातार इस्तीफे का दौर जारी, सिंधिया के बाद इन्होंने छोड़ा पद

डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में घायल हुए लोगों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वहीं अब तक 29 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि बस चालक की आंख लगने की वजह से यह हादसा हुआ। लोगों के सामान से मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

Tags:    

Similar News