उप चुनाव: देवबंद में कांग्रेस-मुजफ्फरनगर में BJP की जीत, सपा को झटका

Update: 2016-02-16 07:31 GMT

लखनऊ: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जाने वाले तीन सीटों के उप चुनाव में सपा को गहरा झटका लगा है। सपा सिर्फ फैजाबाद की बीकापुर सीट बचा पाने में कामयाब हुई है। कांग्रेस और बीजेपी ने सपा को पीछे छोड़ अपना कब्जा जमा लिया है।

रिजल्ट: देवबंद सीट

- देवबंद सीट से कांग्रेस के मावीय अली ने नेक टू नेक मुकाबले में सपा की मीना राणा को हरा दिया।

- मावीय अली 3,690 वोट से जीते। उन्हें 50,921 वोट मिले।

- वहीं, सपा की मीना राणा के खाते में 47,231 वोट आए।

- बीजेपी के रामपाल पुंडिर को 45,327 वोट मिले और वो तीसरे सथान पर रहे।

मुजफ्फरनगर सीट

-बीजेपी के कपिल अग्रवाल ने सपा के गौरव स्वरुप को पराजित किया है।

-भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल 7,364 वोटों से जीते।

-समाजवादी पार्टी के गौरव स्वरूप को 58, 026 कुल वोट मिले।

-रालोद की प्रत्याशी मिथलेशपाल 14,726 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

-वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सलमान सईद के खाते में 10,561 वोट आए।

जीत का मनाया जश्न

-जीत की घोषणा के बाद कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने विजयी जुलुस में जमकर डांस किया।

-भाजपा के सैकड़ों समर्थकों ने हर हर महादेव और वन्दे मातरम के नारे लगाए।

बीकापुर सीट

-बीकापुर विधानसभा उपचुनाव में सपा के आनंद सेन यादव 6420 वोटों से जीते।

-आरएलडी के मुन्ना सिंह चौहान दूसरे नंबर पर रहे।

Tags:    

Similar News