देवकीनंदन ठाकुर ने घर में घुसकर की छेड़खानी, युवती के आरोप पर केस दर्ज

वृन्दावन के मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। यहां आपको सबसे पहले बता दें कि वृन्दावन, हिंदुओं का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहां भगवान कृष्ण को लेकर लोगों के बीच कई धार्मिक मान्यताएं हैं।

Update: 2020-03-02 11:50 GMT

मथुरा: वृन्दावन के मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। यहां आपको सबसे पहले बता दें कि वृन्दावन, हिंदुओं का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और यहां भगवान कृष्ण को लेकर लोगों के बीच कई धार्मिक मान्यताएं हैं।

देवकीनंदन ठाकुर अक्सर यहां कथावाचन करते हैं और उन्हें सुनने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। लेकिन अब उनके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद ब्रज में हड़कंप मच गया है क्योंकि देश-विदेश में देवकीनंदन की कथाएं होती रहती हैं।

ये भी पढ़ें...अब मथुरा-वृंदावन में सरकार करने जा रही है ये काम, होगा अरबों खर्च

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 24 फरवरी की देर रात कथावाचक देवकीनंदन अपने भाई श्यामसुंदर और अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुस गए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी। महिला का आरोप है कि उनके साथ देवकीनंदन ने छेड़खानी की और मारपीट भी की गई।

इस मामले में देवकीनंदन सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। देवकीनंदन के अलावा जिन अन्य 5 लोगों पर केस दर्ज कराया गया है उनमें श्यामसुंदर, गजेंद्र, विजय, अमित और धर्मेंद्र शामिल हैं। इन सभी पर एससी/एसटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 323, 452, 504, 506 और 147 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मथुरा में अज्ञात साधु की गला घोंटकर हत्या, फिर किया ये हाल

Tags:    

Similar News