Sant Kabir Nagar News : सपा जिलाध्यक्ष पर केस से भड़के सपाई, BJP पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। सतंकबीरनगर में सपा नेताओं ने बीजेपी पर सत्ता का दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Update: 2021-06-20 11:34 GMT
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सपा जिला उपाध्यक्ष केडी यादव

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी बीच सतंकबीरनगर में सपा नेताओं ने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सपा के जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने आरोप लगाया है कि सपा नेताओं को डराने के लिए उनके जिलाध्यक्ष गौहर अली पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर ये मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो वह इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। सपा ने संतकबीरनगर से बलराम यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है।

बता दें सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली के ऊपर सरकारी खाद्यान मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार की रात नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने सपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई के सेमरियावां स्थित गोदाम पर छापा मारा था। इस दौरान गोदाम में रखा और ट्रक में लदा 395 बोरी गेहूं व 180 बोरी चावल बरामद किया। नायब तहसीलदार ने गोदाम को सील करा दिया। जबकि पुलिस ट्रक को दुधारा थाने उठा ले गई। सरकारी बोरी में अनाज रखे होने और कम दर पर गेहूं खरीद कर महंगे दाम पर बेचने के प्रयास करने की बात जांच में सामने आने की बात बताई गई थी।

सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली का क्या है कहना

वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य भी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष के इशारे पर प्रशासन की ओर से जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसी वजह से उनके बड़े भाई के गोदाम पर छापा मारा गया और गोदाम को सील कराया गया। उनके ट्रक को पुलिस कब्जे में लेकर थाने गई। सत्ता पक्ष मनमाने तरीके से प्रशासन का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसी गलत कार्रवाई से सपा के लोग झुकने वाले नहीं हैं। आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में जनता खुद इसका हिसाब लेगी।


Full View


Tags:    

Similar News