UP News: यूपी के पांच जिलों में सीबीआई की छापेमारी, हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती से जुड़े दस्तावेज बरामद

UP News Today: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में हुई धांधली के केस में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को सीबीआई ने देश भर के साथ राज्यों में 50 जगह छापेमारी की।

Report :  Sunil Mishraa
Update: 2023-02-01 01:40 GMT

यूपी के पांच जिलों में सीबीआई की छापेमारी, हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती से जुड़े दस्तावेज बरामद: Photo Social Media

UP News Today: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में हुई धांधली के केस में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को सीबीआई ने देश भर के साथ राज्यों में 50 जगह छापेमारी की। इसमें लखनऊ सहित यूपी के 5 शहर शामिल हैं। अफसरों का कहना है की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में करवाई की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक होने के दो मामलों में सीबीआई ने मंगलवार को यूपी समेत सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 50 स्थानों पर दबिश दी। 

पेपर लीक मामले में अब तक 181 लोगों को गिरफ्तार

सीबीआई ने यूपी के लखनऊ, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर व अंबेडकरनगर में दबिश दी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान एजेंसी को आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। पेपर लीक मामले में अब तक 181 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दरअसल, सीबीआई ने 30 नवंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश सरकार की सिफारिश और केंद्र सरकार की अधिसूचना पर पेपर लीक के मामले में दो केस दर्ज किए थे। 

सीबीआई ने इन्हें टेकओवर करते हुए दो एफआईआर दर्ज की

इन मामलों की प्राथमिकी हिमाचल प्रदेश के पुलिस स्टेशन गगल और सीआईडी के पुलिस स्टेशन भराड़ी, शिमला में दर्ज की थी। सीबीआई ने इन्हें टेकओवर करते हुए दो एफआईआर दर्ज की हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा 27 मार्च, 2022 को हुई थी। जांच और दस्तावेजों की जांच के दौरान हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि में स्थित विभिन्न बिचौलियों की भूमिका का खुलासा हुआ। आरोप है कि वे संगठित तरीके से पेपर लीक करने के लिए सांठगांठ कर रहे थे।

Tags:    

Similar News