केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई की मौत, सहारनपुर में मिला शव, मचा हड़कंप

केंद्रीय संयुक्त सचिव स्वास्थ्य आईएएस लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास से लाइसेंसी पिस्टल मिली है।

Update: 2021-01-18 16:23 GMT

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में केंद्रीय संयुक्त सचिव स्वास्थ्य आईएएस लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास से लाइसेंसी पिस्टल मिली है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

केंद्रीय संयुक्त सचिव स्वास्थ्य लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल की मौत

मामला सहारनपुर के थाना सरसावा के पिलखनी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का है। यहां केंद्रीय संयुक्त सचिव स्वास्थ्य आईएएस अधिकारी लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। 43 वर्षीय अंकुर अग्रवाल का शव थाना सरसावा क्षेत्र के पिलखनी इण्डस्ट्रीयल एरिया में मिला। यहीं पर उनकी फैक्ट्री है। फैक्ट्री के पीछे अंकुर अग्रवाल का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गयी।शव के पास लाइसेंसी पिस्टल भी मिली।

ये भी पढ़ें- इटावा: सरकारी कार्यालय बना दारू का अड्डा, ड्यूटी पर जाम छलकाते दिखे कर्मचारी

सहारनपुर में मिला शव, पास से लाइसेंसी पिस्टल

आपको बता दें कि मृतक अंकुर अग्रवाल के पिता के जी अग्रवाल जाने-माने शख्स हैं। के जी अग्रवाल के तीन बेटे हैं, जिसमें से अंकुर अग्रवाल सबसे छोटे थे। अंकुर अग्रवाल अपने पिता के साथ यही सहारनपुर में रह रहे थे। अंकुर अग्रवाल के एक बच्चा है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-18-at-9.03.52-PM.mp4"][/video]

वहीं बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए साफ़ मना कर दिया हैं। सूत्रों की माने तो परिजन मृतक अंकुर अग्रवाल के शव को लेकर घर के लिए निकले। परिजनों ने मीडिया से दूरी बनाए हुई है।

परिजनों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार

ऐसे केस की जांच में लगी सहारनपुर पुलिस के लिए मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। इतने बड़े हाई प्रोफाइल मामले मे सहारनपुर पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए लगातार परिजनों से बात कर रही है।

ये भी पढ़ें-पुलिस पर खतरनाक हमला: दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा, मेरठ में गौ तस्करी

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-18-at-9.04.15-PM.mp4"][/video]

वही अंकुर अग्रवाल के बड़े भाई आईएस लव अग्रवाल भी पहुंच चुके हैं। वे दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क कालोनी स्थित आवास पर रहते हैं। येे दुखद समाचार मिलने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें अधिकारी, राजनीतिक लोग, नेता, मीडिया कर्मी, उद्योगपति आदि सभी शामिल है। अंकुर अग्रवाल का अंतिम संस्कार कल सुबह 11:00 बजे किया जाएगा।

नीना जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News