Chandauli News: पुलिस का अमानवीय चेहरा देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, पीड़ित का जानें क्या है आरोप

Chandauli News: मुगलसराय थाना के ताहिर पुर गांव के निवासी सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर आपस में विवाद हो गया था। जिसे निपटारे के लिए दोनों मुगलसराय थाना के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पहुंचे थे।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-10-28 13:17 IST

सगे भाइयों की लाकअप में बंद कर जमकर पिटाई  (फोटो: सोशल मीडिया )

Chandauli News: चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना के औद्योगिक नगर के दरोगा और दीवान पर बेरहमी से पिटाई का आरोप पीड़ित द्वारा लगाया गया है। वह शरीर के जख्म को दिखाकर पुलिस की क्रूरता का प्रमाण भी पेस कर रहे है। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर को जांच करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दे कि मुगलसराय थाना के ताहिर पुर गांव के निवासी सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर आपस में विवाद हो गया था। दोनों के बीच गाली गलौज हुई और इस मामले के निपटारे के लिए दोनों मुगलसराय थाना के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पहुंचे। दोनों को पुलिस ने लाकअप में बंद कर उनकी जमकर पिटाई की। पीड़ितों ने दरोगा पंकज सिंह और कांस्टेबल प्रभुनाथ यादव पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़ित हजारीलाल साहनी ने कहा कि कांस्टेबल का रवैया बहुत गलत रहा। पीड़ित ने अपने जख्म को दिखाकर पुलिस की क्रूरता को बयां किया। पुलिस के पिटाई के गए जख्म भी दिखाई दे रहा है।

पुलिस चौकी में जमकर पिटाई 

ताहिर पुर गांव में जमीन विवाद के बाद पुलिस के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंचे दो सगे भाइयों की औद्योगिक नगर पुलिस चौकी में जमकर पिटाई की गई। आरोप है कि दरोगा पंकज सिंह और कांस्टेबल प्रभुनाथ यादव ने उन्हें जमकर मारा- पीटा। इस बाबत पीड़ित ने मुगलसराय कोतवाल को फोन किया तो उन्होंने भी गलत तरीके से बात की और दोनों को जेल भेजने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी आदित्य लांग्हे ने सीओ से जांच कराने की बात कही है। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इस संबंध में सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि दो भाइयों के बीच में आपसे भी बात था और उसे मामले में पुलिस द्वारा पिटाई का आरोप लगाया गया है पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जांच करने का निर्देश दिया गया है उसे मामले में जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News