Chandauli News: कैबिनेट मंत्री ने कहीं बड़ी बात, गठबंधन वाले छुरी लेकर एक दूसरे के कत्ल को रहते हैं तैयार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरुवार को अपने गांव बहुरहिया काली माता मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा।

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-10-10 16:03 IST

Chandauli News (Pic-Newstrack)

 

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा के निवासी व उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरुवार को अपने गांव के बहुरहिया काली माता मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे, दर्शन पूजन करने के उपरांत मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में सपा एवं कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जनता के नकारे हुए लोग हैं और छुरी लेकर हमेशा तैयार रहते हैं, यह लोग मौका मिलने पर एक दूसरे का कत्ल करने से भी बाज नहीं आते हैं। जनता को गुमराह करने वालों से पर्दा अब उठ गया है।

'यूपी के उपचुनाव की दसों सीटें बीजेपी अपने कार्यशैली से जीत रही है'

कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस के जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र तथा हरियाणा में सत्ता तंत्र के विजय के आरोप पर कहा कि जनता का हम तहे दिल से आभार जताते हैं कि जहां जम्मू में भाजपा की जीत हुई और कश्मीर में वोट प्रतिशत बढ़ा है यह हमारे लिए जीत से कम नहीं है जबकि हरियाणा में जनता ने लोक सभा के चुनाव से सबक लेते हुए अपार समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री जी के नीतियों की स्वीकार्यता बढ़ी है।इससे विपक्षी बौखलाए हुए है। जनता को गुमराह करने,झूठ बोलते वालों से पर्दा उठा है आने वाले यूपी के उप चुनाव में जीत के बाद महाराष्ट्र एवं झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री हर नवरात्रि में अपने गांव के बहुरहिया माता मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना करते हैं। इस बार भी उन्होंने सकलडीहा कस्बे के बहुरहिया माता मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। कैबिनेट मंत्री के आगमन की सूचना पाकर लोग अपनी समस्याएं लेकर भी पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने उनकी समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर अरविंद राजभर, दीनबंधु राजभर, रतिंदर राजभर, ग्राम प्रधान बरठी संतोष यादव आदि मौजूद रहे हैं।

Tags:    

Similar News