Chandauli News: संचारी रोग अभियान की शुरुआत, कार्यक्रम में विधायक ने सीडीओ से अनुपस्थित दोनो ई.ओ. से मांगा स्पष्टीकरण

Chandauli News: विधायक ने उपस्थित सभी सम्बन्धित विभागो से आये अधिकारी/कर्मचारियों,आशा बहनो व ऑगनवाडियों को सम्बोधित करते हुए संचारी रोगो की महत्व के बारे में विस्तार से बताया;

Update:2025-04-01 20:43 IST

Chandauli News

Chandauli News: संचारी रोग नियत्रंण/दस्तक अभियान माह अप्रैल का उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर चन्दौली में विधायक रमेश जायसवाल द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।विधायक ने कार्यक्रम में ई.ओ. चंदौली और मुगलसराय के अनुपस्थित रहने पर मुख्य विकास अधिकारी से दोनों लोगो को स्पष्टीकरण जारी करने को कहा।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा आशा बहनों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग तथा सम्बन्धित अन्य विभागो द्वारा किये जाने वाले कार्याे पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला तथा अपील की समस्त विभाग कार्याे का गुणवत्ता परक कार्य करे तथा किसी प्रकार की शिथिलता न बरते।

मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बताया कि संचारी रोग नियन्त्रण अभियान कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षा कार्यक्रम है। जिसको प्रारम्भ में प्रदेश के जे.ई.प्रभावित जनपदो में चलाया गया उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होने के पश्चात प्रत्येक वर्ष तीन चरण में प्रदेश के समस्त जनपदो में अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए अब तक 24 चरण पूर्ण कर लिए गये है।जिसके प्रभाव से संचारी रोग में होने वाले मृत्यु दर में काफी कमीआ गयी जिस कारण उत्तर प्रदेश पूरे देश में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर चुका है।

मुख्य अतिथि के विधायक रमेश जायसवाल ने बताया की चन्दौली जनपद आकांक्षी जनपदों में से एक है।जिस कारण हमारी और भी जिम्मेदारिया बढ़ जाती है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में जन सम्पर्क एवं साफ- सफाई व्यवस्था को और सुदृढ करने की आवश्यकता है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में बनायें जा रहे शौचालय के प्रयोग हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करने हेतु प्रचार-प्रसार एवं ग्राम सचिवालय पर फ्लैक्स बैनर लगाने हेतु कहा गया।

शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था पर सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सफाई नायको के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करायें नगर पालिका, नगर पंचायत जिला,पंचायत शिक्षा विभाग एवं अन्य सभी विभागो को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम को जन आन्दोलन के रूप में जन जन तक पहुचायें कई चरणों से प्रदेश में प्रथम स्थान आने के बाद अब यह आशा की जा रही है कि हमारा जनपद अब आकांक्षी जिले से ऊपर निकलकर विकसित जनपद में आ जाएगा।

विधायक ने उपस्थित सभी सम्बन्धित विभागो से आये अधिकारी/कर्मचारियों,आशा बहनो व ऑगनवाडियों को सम्बोधित करते हुए संचारी रोगो की महत्व के बारे में विस्तार से बताया साथ ही शिक्षा विभाग,पंचायती राज विभाग,आई. सी.डी.एस.,पशुपालन विभाग को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए संचारी रोगो से बचाव के लिए कार्य करते रहने की अपील की साथ ही आशा बहनो व ऑगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा दस्तक अभियान के समय हर घर हर परिवार पर दस्तक जरूर दे, स्वास्थ्य संम्बन्धित जानकारी का संकलन करते हुए लोगो को संचारी रोगो से बचाव हेतु सभी लोगो को संचारी रोग नियन्त्रण/दस्तक अभियान की शपथ दिलाई गयी।

इस कार्यक्रम मे ई.ओ. डी.डी.यू.नगर तथा ई.ओ. नगर पंचायत चंदौली की अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी से दोनों लोगों को स्पष्टीकरण जारी करने को कहा तत् पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर संचारी रोग नियन्त्रण का शुभारम्भ करते हुए रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस रैली में आशा बहने, ऑगनवाडी कार्यकत्री, सम्बन्धित समस्त विभागो के अधिकारी/कर्मचारी अपने अपने विभाग के प्रचार प्रसार सामग्री एव उपकरणो के साथ शामिल रहे। इस कार्यक्रम में डा. कल्पना,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जे.के.चौहान,पशु विभाग, डी.पी.आर.ओ. सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह निरीक्षक एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News