Chandauli News : मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, सरकार से की मुआवजे की मांग

Chandauli News : जिले के सदर कोतवाली के केशवपुर गांव के महेंद्र प्रजापति का शव तालाब में मिला था। इसके बाद परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया था।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-08-25 14:07 GMT

Chandauli News : जिले के सदर कोतवाली के केशवपुर गांव के महेंद्र प्रजापति का शव तालाब में मिला था। इसके बाद परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया था। घटना की सूचना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के साथ केशव गांव पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और  सरकार से 25 लख रुपए मुआवजे के साथ अन्य सहयोग की मांग किया है।

बता दें कि चन्दौली सदर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति के परिजनों से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री) ने मुलाकात की थी। इस दौरान परिजनों ने  गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। इस घटना को लेकर रविवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जाकर पीड़ित परिवार से मिला। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। आए दिन इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मृतक महेंद्र प्रजापति के परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 25 लाख का मुवावजा सरकार द्धारा तुरंत दिया जाना चाहिए। साथ ही रहने के लिए मृतक की पत्नी को आवास दिया जाय, जिससे मृतक की पत्नी अपने 9 नाबालिग बच्चों का भरण पोषण कर सके।

थानाध्यक्ष से मिले कांग्रेसी नेता

प्रदेश महासचिव सरिता पटेल से भी मृतक की पत्नी ने कहा कि मेरे साथ न्याय होना चाहिए, जो लोग दोषी हों उनको सजा मिले। मेरे परिवार के लिए प्रशासन समुचित सुरक्षा व्यवस्था करे। उसके बाद प्रतिनिधिमंडल चन्दौली कोतवाली के थानाध्यक्ष गगन राज सिंह से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राम गणेश प्रजापति,सतीश बिंद, तौफीक खान, अरुण द्विवेदी, नवीन पांडेय, श्रीकांत पाठक, सहित स्थानीय कांग्रेस जन शामिल रहे।

Tags:    

Similar News