Chandauli News: दुर्घटना में घायल पूर्व बार अध्यक्ष की हुई मौत,अधिवक्ताओं में शोक की लहर

Chandauli News: पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह की दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान बीएचयू में मंगलवार को सुबह मौत होने की सूचना मिलने के बाद अधिवक्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई

Report :  Ashvini Mishra
Update:2024-09-17 11:11 IST

Chandauli News ( Pic- Newstrack) 

Chandauli News: चंदौली जनपद के जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह की दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान बीएचयू में मंगलवार को सुबह मौत होने की सूचना मिलने के बाद अधिवक्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिजनों में भी असमायिक मौत से कोहरा मच गया।आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के निवासी वरिष्ट अधिवक्ता रणवीर सिंह का चंदौली से आते समय शनिवार को रात्रि में जिला मुख्यालय के ओवरब्रिज पर दुर्घटना हो गई थी जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था।

उपचार के दौरान उनकी स्थिति दिनों दिन बिगड़ रही थी और मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना होने पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई। मृतक रणधीर सिंह चंदौली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष थे, अधिवक्ताओं में वरिष्ठों की सूची में उनका सम्मान होता था। मौत की सूचना के बाद अधिवक्ता उनके अंतेष्ठी में शामिल होने के लिए भी जा रहे हैं।

मृतक अधिवक्ता रणधीर सिंह के दुर्गापुर गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि वह अति मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे और सभी लोगों के सुख-दुख में शामिल होते थे। उनकी दुर्घटना चंदौली से पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता के तेरहवीं से लौटते समय जिला मुख्यालय स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर अज्ञात कार चालक द्वारा टक्कर होने से दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके साथ उनके चचेरे भाई अभय राज सिंह भी थे ,तत्काल सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाई थी, जहां अभयराज सिंह का उपचार कर दिया गया, लेकिन उनको गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां पूर्व पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणवीर सिंह की मौत हो गई। मृतक अधिवक्ता को एक पुत्र राम कीर्तन सिंह है वह भी सकलडीहा तहसील में वकालत करते हैं।

Tags:    

Similar News