Chandauli: चलेला जब चाप के बाबा के बुलडोजर.., पूर्व विधायक ने खेली जमकर होली

Chandauli: पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने ड्रम में रंग लेकर सैयदराजा बाजार व चंदौली जिला मुख्यालय तक डीजे से गाना बजाते हुए खूब होली खेली।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-03-26 06:57 GMT

चंदौली में पूर्व विधायक ने खेली जमकर होली (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जनपद के सैयदराजा में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू हर साल की तरह इस वर्ष भी सपा के बैनर पोस्टर से सुसज्जित वाहन से डीजे बजाते हुए होली खेलने निकले। उनके इस अंदाज की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने ड्रम में रंग लेकर सैयदराजा बाजार व चंदौली जिला मुख्यालय तक डीजे से गाना बजाते हुए खूब होली खेली। उनके डीजे पर बाबा के बुलडोजर के गानों की चर्चा भी जोरों पर हो रही है।

वहीं बाबा के बुलडोजर के गानों पर युवा भी जमकर थिरके। पूर्व विधायक ने भी युवाओं के साथ खूब होली खेली। यही नहीं आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक द्वारा खुलेआम समाजवादी पार्टी का झंडा बैनर लगाकर होली खेलने की भी चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि होली में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी हो रहा हैं।

हालांकि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू पूर्व में भी होली के दिन पूरे जनपद में घूम-घूम कर होली गीतों के धुन पर होली खेलते रहे हैं। पूर्व विधायक का होली के दिन का होली खेलते का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पूर्व विधायक मनोज सिंह ने बताया कि बाबा के बुलडोजर का होली गीत है और उसमें सपा तथा भाजपा के दोनों का मुकाबला है। होली में सब कुछ चलता है। मेरा उद्देश्य केवल अपने क्षेत्र की जनता के साथ होली खेलना और लोगों से मेलमिलाप करने का है। 

Tags:    

Similar News