CM योगी ने किया गुरु गोरक्षनाथ-रामघाट का लोकार्पण, स्टीमर से देखी घाट की भव्यता

रंग बिरंगी रोशनी से नहाए राप्ती तट पर बने गुरु गोरक्षनाथ घाट और रामघाट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मंगलवार को लोकार्पण हुआ। इसके बाद दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टीमर में बैठकर राप्ती का भव्यता का नजारा लिया।

Update:2021-02-16 18:52 IST
मुख्यमंत्री के हाथों हुआ गुरु गोरक्षनाथ और रामघाट का लोकार्पण, स्टीमर से सीएम ने देखी घाट की भव्यता

गोरखपुर: रंग बिरंगी रोशनी से नहाए राप्ती तट पर बने गुरु गोरक्षनाथ घाट और रामघाट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मंगलवार को लोकार्पण हुआ। इसके बाद दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टीमर में बैठकर राप्ती का भव्यता का नजारा लिया।

ये भी पढ़ें: वाराणसी: बसंत पंचमी पर दारोगा ने किया ऐसा काम, जमकर हो रही वाहवाही

राप्ती नदी के किनारे कभी गंदगी का अंबार रहता था। मरे हुए पशुओं के चलते कोई जाना नहीं चाहता था। जहां लाश फूंके जाते थे, वहां जीवन राग का इंतजाम हो चुका है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने राजघाट ने 18.69 करोड़ की धनराशि खर्च कर राजघाट का सुंदरीकरण किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस घाट का विस्तार किया गया है।

गोरक्षनाथ घाट के नाम से जाना जाएगा राजघाट

जिस पर 15.9 करोड़ रुपये और खर्च किए गए हैं। अब इस राजघाट को महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट के नाम से जाना जाएगा। राप्ती नदी के राजघाट पर प्रदूषण रहित अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों संपन्न हुआ। करीब 12 करोड़ की लागत से तैयार अंत्येष्टि स्थल में 13 शव का अंतिम संस्कार हो सकेगा।

राजघाट पर पहले से ही करीब 10.50 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो चुका है। यहां 10 शव का लकड़ी और दो शव का गैसीफायर विधि से अंतिम संस्कार किया जा रहा है। निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल को इको फैंडली बनाया गया है। दाह संस्कार हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भदोही में डॉक्टरों ने दिव्यांगों का बनाया मजाक, सर्टिफिकेट के लिए चढ़े दूसरी मंजिल पर

इसके साथ ही सिंचाई के विभाग के सहयोग से दाह संस्कार के लिए प्लेटफार्म बनवाए गए हैं। अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचने के लिए 60 लाख की लागत से सीसी सड़क का भी निर्माण कार्य प्रस्तावित है। मंगलवार को इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।

रामघाट के सुंदरीकरण पर खर्च हुए 5 करोड़

इसके अलावा दूसरे तट पर स्थित रामघाट का सुंदरीकरण 4.98 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यहां निर्माण कार्य तकरीबन अंतिम दौर में है। जस्थान के लाल पत्थरों से राजस्थानी शैली के स्थापत्य कला से इसका सौदर्य ऐसा निखरा है कि दूर से ही लोग इस स्थल की ओर आकर्षित होकर चले आते हैं ।

रिपोर्ट-पूर्णिमा श्रीवास्तव

Tags:    

Similar News