बकरी चरा रहे पांचवी क्लास के बच्चे से दरिंदगी की सारी हदें पार

यूपी के शाहजहांपुर में पांचवी क्लास के बच्चे के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार कर दी गई। खेत में अपने चाऊ के साथ बकरी चरा रहा था बच्चा। तभी बच्चे का ताऊ शौच करने के लिए घर चला गया और दस मिनट बाद खेत पर लौटा तो बच्चा जख्मी हालत में दर्द से कहरा रहा था।

Update: 2019-01-19 15:55 GMT

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में पांचवी क्लास के बच्चे के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार कर दी गई। खेत में अपने चाऊ के साथ बकरी चरा रहा था बच्चा। तभी बच्चे का ताऊ शौच करने के लिए घर चला गया और दस मिनट बाद खेत पर लौटा तो बच्चा जख्मी हालत में दर्द से कहरा रहा था। बच्चे की दोनो आंखे कटी हुइ थी। बच्चे का एक हाथ टूटा था। और बच्चे के शरीर पर कई चोट के निशान मिले थे। बच्चे के ताऊ ने खेत से पड़ोसी गांव के युवक को भागते देखा था। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने बच्चे को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें.....4 युवकों ने की दरिंदगी की सारी हदें पार, विरोध पर लगाई आग, हालत नाजुक

घटना थाना थाना सिंधौली के मुजफ्फरपुर गांव की है। यहां 10 साल का पांचवी क्लास का बच्चा बादल अपने ताऊ मोतीलाल के साथ खेत पर बकरी चराने गया था। बकरी चराते वक्त ताऊ ताऊ दस मिनट के लिए शौच करने के लिए अपने घर चला गया। घायल बच्चे के पिता मोतीलाल ने बताया कि जब वह दस मिनट बाद वापस खेत पर गया तो खेत से पड़ोसी गांव नगरा का रोहित निकलकर जा रहा था। रोहित ने राम राम भी कहा था। उसके बाद जब वह खेत पर पहुंचा तो बच्चा वहां पर नहीं था।

यह भी पढ़ें......वाराणसी में चार साल की मासूम के साथ ‘दरिंदगी’, गुस्से में शहर के लोग

जब उसे खेत पर तलाशा तो बच्चा जख्मी हालत में मिला। बच्चा दर्द से तड़प रहा था। बच्चे के दोनों आंखो पर चाकू से हमला किया गया था। बच्चे का एक हाथ टूटा था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी थे। आरोप है कि बच्चे के उपर हमला करने वाला रोहित है। चुंकि खेत पर रोहित को ही देखा था जाते हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि बच्चे के ताऊ ने रंजिश होने से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें.......लखनऊ: मासूम से दरिंदगी का मामला,दुकानदार की निशानदेही पर संदिग्ध युवक अरेस्ट

एसओ बिरजाराम ने बताया कि सूचना मिलते ही बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चो को बेरहमी से पीटा गया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुइ है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News