Chitrakoot News: श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने की समीक्षा बैठक, श्रमिकों का पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्

Chitrakoot News: प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा किया।

Update: 2023-07-23 13:24 GMT

Chitrakoot News: प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रम विभाग में श्रमिकों का पंजीकरण कराकर उनको योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। वह भगवान कामदनाथ दरबार भी पहुंचे और माथा टेका।

मंत्री अनिल राजभर ने मंदिर पहुंच टेका माथा

शनिवार को देर शाम मुख्यालय कर्वी पहुंचे मंत्री ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। रविवार को सुबह उन्होंने रामघाट स्थित महाराजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ दरबार पहुंचकर दर्शन-पूजन कर माथा टेका। यहां से वापस आकर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में ही विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा किया। कहा कि श्रम विभाग से मजदूरों के हित में योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनका लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को दिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। श्रमिकों का पंजीकरण अधिक से अधिक कराया जाए।

मंत्री अनिल राजभर ने सहायक श्रमायुक्त राजेश गुप्ता को निर्देश दिए कि श्रमिकों को सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। बाल श्रम की कहीं शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अनुसूचित जाति बस्तियों का भ्रमण कर श्रमिकों के बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराकर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। सरकार ने अटल आवासीय योजना के तहत बांदा जिले के अछरौंड में विद्यालय संचालित किया है। मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर मंथन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, महामंत्री अश्विनी अवस्थी, आनंद त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News