लखनऊ में पुलिस और AAP कार्यकर्ताओं के बीच खूब हुआ 'पकौड़ा वार'

Update: 2018-01-24 12:09 GMT
लखनऊ में पुलिस और AAP कार्यकर्ताओं के बीच खूब हुआ 'पकौड़ा वार'

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी में बुधवार (24 जनवरी) को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं और यूपी पुलिस के बीच जमकर 'पकौड़ा वार' हुआ। आप के कार्यकर्ता जीपीओ के बाहर सड़क पर पकौड़ा बनाने की जिद कर रहे थे। पुलिस उन्हें सड़क से हटने के लिए कह रही थी। बात नहीं बनी तो विवाद हो गया। आखिरकार पुलिस ने सामान उठाकर फेंक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिसमें कुछ छात्राएं भी शामिल थीं, पीएम मोदी के पकौड़ा वाले बयान का विरोध करने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास इकठ्ठा हुए। उन्होंने वह पकौड़े तले और नारेबाजी की। इसके कुछ देर बाद वे सारा सामान लेकर मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। वहीं अपनी दुकान लगाने लगे।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मना किया। सड़क से हट जाने की चेतावनी दी। इसके बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने और मोदी-योगी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने फिर से मना किया लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने जब देखा की बात नहीं मानी जा रही, तो उन्होंने सामान उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। इस वजह से कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और फिर गांधी प्रतिमा के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया।

Tags:    

Similar News