Amethi News: राज्य मंत्री के भाई की तेरहीं में अमेठी पहुंचे CM योगी, फोटो पर फूल अर्पित कर दीं श्रद्धांजलि

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई अभिषेकशरण सिंह उर्फ लाल बाबा का बीती 6 जुलाई बुधवार देर रात लखनऊ के SGPGI हास्पिटल में निधन हो गया है।

Update: 2022-07-19 13:00 GMT

CM Yogi Aditynath visited Amethi(Image: Newstrack)

Amethi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्यमंत्री व अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई के तेरही कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधायक से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। बीती 6 जुलाई को विधायक के छोटे भाई का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के पीजी आई में निधन हो गया था। जिसके बाद ख़बर सुन पार्टी पदाधिकारियों का आना-जाना जारी है।


राज्यमंत्री व तिलोई विधानसभा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के भाई के निधन के बाद लगातार पार्टी के पदाधिकारियों का आना-जाना जारी है। आज मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई का तेरही भोज के कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की व स्व.अभिषेक शरण सिंह की फोटो पर फूल अर्पित कर उन्हे श्रधांजलि दीं।

इससे पहले विधायक के भाई ख़बर सुन 7 जुलाई को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उनके आवास पर पहुंचे और अंत्येष्टि में भी शामिल हुए। बीती 14 जुलाई को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी विधायक के आवास पहुंच उनको शोक संवेदना दी थी। 15 जुलाई को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह विधायक को शोक संवेदना देने उनके आवास पर पहुंचे थे।


6 जुलाई को हुआ था निधन

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई अभिषेकशरण सिंह उर्फ लाल बाबा का बीती 6 जुलाई बुधवार देर रात लखनऊ के SGPGI हास्पिटल में निधन हो गया है। लाल बाबा बीते कई वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। वर्ष 2012 में लाल बाबा का लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। जिसके बाद से वह लगातार लीवर सम्बंधित बीमारी से परेशान रहते थे।

जिसका इलाज SGPGI हॉस्पिटल में लंबे समय से चल रहा था। लीवर की बीमारी के चलते वह अन्य कई बीमारियों से भी ग्रसित थे। लाल बाबा के निधन से पूरे तिलोई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीती 6 जुलाई की देर रात उनका पार्थिव शरीर तिलोई स्थित उनके आवास राजभवन पहुंचा। जिनका अंतिम संस्कार 7 जुलाई को पूरे रीति-रेवाज के अनुसार तिलोई में किया गया। आज स्व. अभिषेक शरण सिंह की तेरही का कार्यक्रम उनके आवास राज भवन में किया गया। 

Tags:    

Similar News