UP News: सीएम योगी का एलान, यूपी पुलिस में महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी 20 प्रतिशत सीटें

UP News: राज्य में जल्द ही यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52,699 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। यूपी शासन ने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जुलाई में नोटिफिकेशन जारी करेगा।

Update: 2023-06-23 17:42 GMT
CM Yogi (photo: social media )

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से संबंधित सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक अहम सूचना जारी की है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि यूपी में पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी अनिवार्य कर दिया गया है। गौरतलब है कि राज्य में जल्द ही यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52,699 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। यूपी शासन ने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जुलाई में नोटिफिकेशन जारी करेगा।

जल्द ही आवेन मांगे जाएंगे। पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवा व युवतियों को आवेदन करने के लिए एक समय सीमा दिया जाएगा उसी टाइम पीरियड में आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते हुए आवेदक को ध्यानपूर्वक आवेदन करना होगा क्योंकि जरा सी भी गड़बड़ी होने पर आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 7 जनवरी 2022 को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती की सूचना जारी की गई थी। इसके बाद से पुलिस की तैयारी कर रहे छात्र नोटिफिकेशन की आस लगाए बैठे हैं। अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भर्ती के लिए जुलाई में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले के बाद तैयारी कर रहे युवाओ को राहत मिली है।

इतने पदों के लिए जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही बड़ी संख्या मे पुलिस कांस्टेबल के लिए बंपर भर्तियों के लिए नोटिस जारी करने वाली है। पुलिस कांस्टेबल के पदों पर 52699 सीटों पर और सब इंस्पेक्टर के 2469 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। यूपी सरकार की माने तो नोटिफिकेशन 15 जुलाई तक जारी हो जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सामुहिक विवाह समारोह डेढ़ हजार जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई तक की किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Tags:    

Similar News