UP News: आज अलीगढ़-हाथरस में होगा बड़ा ऐलान, सीएम योगी देंगे करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात

Cm Yogi Visit: सीएम योगी अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा व अनुसूचित जाति के मोर्चे को संबोधित करेंगे। इसी के साथ हाथरस में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-10-19 02:15 GMT

सीएम योगी (सोशल मीडिया)

Cm Yogi Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार (19 अक्टूबर) को अलीगढ़ और हाथरस दौरे पर हैं। सीएम योगी अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा व अनुसूचित जाति के मोर्चे को संबोधित करेंगे। इसी के साथ हाथरस में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम हाथरस को 176 करोड़ रूपयों की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। सीएम योगी के दो जनपदों के दौरे के को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो चुका है। आइए जानते हैं सीएम योगी आज किन-किन कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हैं।

सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम?

  • सुबह 10.55 बजे - लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से रवाना होंगे।
  • सुबह 11.40 बजे - आगरा खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • सुबह 11.45 बजे - आगरा खेरिया एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से हाथरस के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 11.55 बजे - बागला कॉलेज क्रीड़ा स्थल पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12 बजे - कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12 से 1 बजे- नारी वंदन महिला सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
  • दोपहर 1.05 बजे - वापस हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • दोपहर 1.10 बजे - हेलीकाप्टर से अलीगढ़ रवाना होंगे
  • दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए अलीगढ़ नुमाइश मैदान पहुंचेंगे और अलीगढ़ में अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद जनपद में करीब 176 करोड़ के विकास कार्यों को लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
  • दोपहर 2.30-3.00 बजे तक का समय सीएम योगी के लिए आरक्षित रखा गया है।
  • दोपहर 3.05 बजे सीएम योगी हवाई मार्ग से लोधा में आईटीएम कॉजेल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सडक मार्ग के जरिए सीएम निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी जाएगें।
  • दोपहर 3.20-3.50 बजे तक यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।
  • शाम 4.00 बजे वह आईटीएम कॉलेज में बने हेलीपैड से हवाई मार्ग के जरिए गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।

ये मंत्री सीएम योगी के कार्यक्रम में होगें शामिल

जनपद के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, उच्च शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि सहित करीब 12 मंत्री शामिल होंगे। योगेंद्र उपाध्याय बुधवार को अलीगढ़ पहुंच चुके हैं।  

Tags:    

Similar News