UP IPS Transfer: यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 15 IPS अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

UP IPS Transfer: जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक सोमेंद्र मीना को महराजगंज जनपद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। निपुण अग्रवाल को हाथरस एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-12-07 03:15 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया गया है। बुधवार देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इन 15 आईपीएस अधिकारियों में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं, जिनका तबादला किया गया है। जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक सोमेंद्र मीना को महराजगंज जनपद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। निपुण अग्रवाल को हाथरस एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ के. सत्यनारायण को अब CBCID लखनऊ का अपर पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। प्रयागराज में अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी पवन कुमार को दी गई है।  

जानें आईपीएस अधिकारियों को कहां मिली नई तैनाती  

      नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती

  1. के. सत्यनारायण - एडीजी/आइजी सीबीसीआइडी लखनऊ - एडीजी सीबीसीआइडी लखनऊ।
  2. पवन कुमार - अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज - अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज।
  3. मो. नेजाम हसन - एसपी नियम एवं ग्रन्थ, एसपी पीटीएस, मेरठ - 22 फरवरी को एसपी पीटीएस मेरठ के पद पर हुआ स्थानांतरण निरस्त।
  4. अरविन्द मिश्र - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर - एसपी पावर कारपोरेशन लखनऊ।
  5. शैलेन्द्र कुमार राय - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना आजमगढ़ - एसपी पीटीएस मेरठ।
  6. चन्द्र प्रकाश शुक्ला - एसपी सहकारिता प्रकोष्ठ लखनऊ - एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना आजमगढ़।
  7. विपिन कुमार मिश्र - डीआइजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा - डीआइजी पीएसी वाराणसी।
  8. भारती सिंह - अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद - डीआइजी पीटीएस मेरठ।
  9. अजय कुमार सिंह - डीआइजी पीएसी वाराणसी - डीआइजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा।
  10. कल्पना सक्सेना - एसपी पीटीएस मुरादाबाद - पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।
  11. डा. कौस्तुभ - एसपी महराजगंज - एसपी अंबेडकरनगर।
  12. सोमेन्द्र मीना - अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा - एसपी महराजगंज।
  13. निपुण अग्रवाल - अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गाजियाबाद - एसपी हाथरस।
  14. अजीत कुमार सिन्हा - एसपी अंबेडकरनगर - एसपी साइबर क्राइम लखनऊ।
  15. देवेश कुमार पाण्डेय - एसपी हाथरस - सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद। 
Tags:    

Similar News