योगी सरकार के सख्त कदम, एक्शन में प्रशासन, तीन बूचड़खानों को कराया बंद

उत्तर प्रदेश (यूपी) में योगी सरकार बनते ही अवैध पशु कटान पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। आगरा में भी नगर निगम की टीम ने तीन बूचडखानों को बंद कराया है। बिना मानकों के चल रहे बूचडखानों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं।

Update: 2017-03-22 14:25 GMT

आगरा : उत्तर प्रदेश (यूपी) में योगी सरकार बनते ही अवैध पशु कटान पर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। आगरा में भी नगर निगम की टीम ने तीन बूचडखानों को बंद कराया है। बिना मानकों के चल रहे बूचडखानों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं।

योगी सरकार का काम शुरू

यूपी में योगी सरकार के आते ही प्रशासन के आदेश पर नगर निगम और देहात में एसडीएम ने अवैध कट्टी खाने यानी की स्लॉटर हाउस को बंद कराना शुरु कर दिया है। आगरा में नगर निगम ने 3 अवैध स्लॉटर हाउस और अवैध मीट की दुकानों पर कार्यवाही कर उनको बंद करा दिया है। गौर करने की बात यह है प्रदेश में नई सरकार के आने के बाद प्रशासन इस तरफ सख्त कदम उठाता दिखाई दे रहा हैं।

प्रशासन ने बंद किए नए लाइसेंस

वही प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह मुहीम अभी जारी रहेगी। प्रशासन की कार्यवाही के बाद से नगर निगम में मीट की दुकानों के नए लाइसेंस और पुराने लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए भीड़ लगी हैं। मगर प्रशासन ने नए लाइसेंस जारी करना बंद कर दिया है। पुराने लाइसेंस को मानको के आधार पर जारी किया जा रहा हैं। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश के बाद नए लाइसेंस जारी नही किए जा रहे हैं। मानकों के आधार पर पुराने देखे जा रहे हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखें संबंधित फोटोज...

Tags:    

Similar News