CNG And PNG Price in UP: दिल्ली के बाद अब यूपी वालों को झटका, बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम

UP CNG And PNG Price Hike: सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से राज्य के करीब 1.6 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

Update: 2022-12-18 03:50 GMT

CNG And PNG Price Hike (Pic: Social Media)



 


UP CNG And PNG Price Today 18 December 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में भी सीएनजी और पीएनजी की कीमत में इजाफा किया गया है। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से राज्य के करीब 1.6 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इससे पहले शनिवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 95 पैसे की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद राजधानी में 1 किलो सीएनजी की कीमत 78.61 रूपये से बढ़कर 79.56 रूपये हो गया।

वहीं, बढ़ी हुई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियबाद में सीएनजी की कीमत 81.17 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 82.12 रूपये प्रति किलो हो गया है। इसी तरह राजधानी लखनऊ, ताज नगरी आगरा, अयोध्या और उन्नाव में भी सीएनजी की कीमत बढ़ी है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से प्राकृतिक गैस में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले भी आईजीएल ने सीएनजी और पीएनजी के दाम 3 रूपये प्रति किलो बढ़ा दिए थे।

यूपी के प्रमुख शहरों में सीएनजी की कीमत

लखनऊ – 98.96 रूपये प्रति किलो

आगरा - 98.96 रूपये प्रति किलो

उन्नाव - 98.96 रूपये प्रति किलो

अयोध्या – 99.85 रूपये प्रति किलो

गाजियबाद - 82.12 रूपये प्रति किलो

नोएडा - 82.12 रूपये प्रति किलो

ग्रेटर नोएडा - 82.12 रूपये प्रति किलो

पीएनजी के दाम भी बढ़े

यूपीवालों को अब रसोई का बजट भी बढ़ाना होगा। क्योंकि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी के साथ – साथ पीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। पीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद लखनऊ और आगरा में इसकी कीमत 60.43 रूपये प्रति मानक घन मीटर हो गई है।

यूपी में पेट्रोल-डीजल से महंगी सीएनजी

उत्तर प्रदेश में सीएनजी की कीमत पेट्रोल-डीजल से अधिक है। सीएनजी ने इस साल अगस्त में ही इस मामले में पेट्रोल-डीजल को पीछे छोड़ दिया था। राजधान लखनऊ में रविवार को पेट्रोल 96.55 रूपये लीटर और डीजल 89.74 रूपये प्रति लीटर पर बिक रहे हैं। जबकि ताजा बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की कीमत 98.96 रूपये प्रति किलो पर जा पहुंची है।

Tags:    

Similar News