कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मिशन UP, 15 जिला और शहर अध्यक्ष घोषित
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 15 जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रियंका गांधी की सहमति के बाद इसे जारी किया गया है।;
अजय लल्लू, आराधना मिश्रा, फाइल फोटो, सोशल मीडिया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूर बनाने में जुट गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी को लेकर काफी संजीदा हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी कांग्रेस अब चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 15 जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा की है। ये लिस्ट प्रियंका गांधी की सहमति और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद जारी की गई है। नवनिर्वाचित सभी नेता अपने-अपने जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत कर 2022 के चुनाव में कांग्रेस की खोई जमीन को वापस दिलाने के लिए काम करेंगे।
जिला जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
जिन 15 जिला व शहर अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है उसमें लखनऊ महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रुबीना रईस को अजय लल्लू ने मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही दिनेश पालीवाल कन्नौज, असलम खुर्शीद मुरादाबाद, संतोष सिंह अलीगढ़, डॉ. लालजी त्रिपाठी प्रतापगढ़, भगवान सिंह मथुरा, प्रद्युम्न दुबे उर्फ लालू दुबे बांदा तथा पुनीत पालीवाल हमीरपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।
शहर अध्यक्षों की नियुक्ति
इसी तरह संजय गुप्ता बांदा, मदन मोहन शर्मा मथुरा, अनुभव मेहरोत्रा मुरादाबाद, अभिनय गुप्ता पीलीभीत, लोकेश चौधरी गाजियाबाद, सलाहुद्दीन वसी अलीगढ, विशाल सिंह हुकुम जौनपुर तथा पवन सिंह शाहजहांपुर के शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं। उधर महिला कांग्रेस की यूपी मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने लखनऊ महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रुबीना रईस को मनोनीत किया है।