योगी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का इनाम, मुकदमा और गिरफ्तारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथियों को पिछले एक साल के दौरान राजनीतिक प्रदर्शन करने पर भी मुकदमों का सामना करना पड़ा है। कई बार तो ऐसा भी हुआ हैyogi govt

Update: 2020-12-06 13:32 GMT
योगी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन का इनाम, मुकदमा और गिरफ्तारी (PC: social media)

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पिछले एक साल के दौरान योगी सरकार के खिलाफ सैकड़ों धरना-प्रदर्शन किए तो उन्हें सरकार ने भी गिरफ्तारी और मुकदमों का इनाम जमकर दिया है। साल भर के अंदर यूपी पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा बार उनकी गिरफ्तारी की है तो एक सौ से ज्यादा मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। दो महीने पहले महिला सुरक्षा व किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:IND vs AUS: टीम इंडिया ने सीरीज पर किया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी मात

पार्टी के प्रदेश कार्यालय से बाहर निकलने पर ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथियों को पिछले एक साल के दौरान राजनीतिक प्रदर्शन करने पर भी मुकदमों का सामना करना पड़ा है। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय से बाहर निकलने पर ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा ठोंक दिया। सितंबर महीने में जब हाथरस कांड पूरी तरह गर्म था तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को उनके घर के अंदर राजधानी पुलिस ने नजरबंद कर रखा था।

28 सितंबर को परिवर्तन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे अजय लल्लू और उनके साथ 300 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और ईको गार्डन पहुंचा दिया। इसी दिन उनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। इसकी सूचना अब प्रदेश कांग्रेस को दी गई है। इसी तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जब प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार और जघन्य हत्याकांडों के विरोध में प्रदर्शन किया तो उन्हें पार्टी कार्यालय गेट पर ही रोक लिया गया। ऐसे प्रदर्शनों के बाद भी उन पर व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर लिखी गई है।

जिला अध्यक्ष वेद त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को प्रदर्शन करने पर जेल भेजा गया

कांग्रेस प्रवक्ता अनूप पटेल, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद पर अलग-अलग मामले दर्ज कर जेल भेजा गया। जिला अध्यक्ष वेद त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को प्रदर्शन करने पर जेल भेजा गया। परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ मीडिया संयोजक ललन सिंह और आठ अन्य लोगों को नामजद किया गया है। इसी तरह पूर्व पार्षद शैलेंद्र तिवारी बबलू को सरकार विरोधी पोस्टर लगाने पर पुलिस ने पकड़ा और जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें:चुम्मा बना जी का जंजाल: पहले गाल पर किया Kiss, फिर कर दिया कोरोना संक्रमित

कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया

कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि उम्भा सोनभद्र कांड से लेकर शाहजहांपुर की बेटी के साथ दुष्कर्म मामला, उन्नाव का माखी कांड, कानपुर के बिकरू कांड में पुलिसकर्मियों की शहादत मामले में प्रदर्शन करने से लेकर अनेक ऐसे मामले हैं जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथ मौजूद पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पूरी तरह से राजनीतिक दमन पर उतारू है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब अंग्रेजों की गोली और लाठी के सामने हार नहीं मानी तो अब भी सरकार भले ही सैकड़ों और मुकदमे दर्ज करा दे। कांग्रेस के लोग सरकार से लड़ते रहेंगे।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News