कांग्रेसी नेता देवेन्द्र पांडेय का निधन, प्लेन हाईजैक कर हुए थे मशहूर

Update: 2017-09-24 07:22 GMT
कांग्रेसी नेता देवेन्द्र पांडेय का निधन, प्लेन हाईजैक कर हुए थे मशहूर

लखनऊ: दिवंगत पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में 20 दिसंबर 1978 को प्लेन हाईजैक की घटना याद है। जी हां, इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में लखनऊ से दिल्ली जा रहे इंडियन एयरलाइंस के जहाज को कांग्रेस के दो युवा नेताओं ने हाईजैक कर लिया था। एक का नाम था भोला पांडेय तो दूसरे का देवेन्द्र पांडेय। इनमें से एक देवेन्द्र पांडेय का आज राजधानी लखनऊ में निधन हो गया।

ये भी पढ़ें ...सुषमा के भाषण पर राहुल बोले- कांग्रेस के विजन को मान्यता देने का शुक्रिया

देवेन्द्र पांडेय सुलतानपुर के रहने वाले थे, जबकि भोला पांडेय बलिया के। दोनों ने खिलौने वाली पिस्तौल से जहाज का अपहरण किया था और उसे वाराणसी ले गए थे। उनकी मांग थी, कि इंदिरा गांधी के खिलाफ चल रहे सभी आपराधिक मुकदमें वापस लिए जाएं और उनकी संसद की सदस्यता बहाल की जाए।

ये भी पढ़ें ...UN: सुषमा की धुलाई से बौखलाया PAK, बोला- हमसे दुश्मनी रखता है भारत

ये था घटनाक्रम

बता दें, कि संसद की विशेषाधिकार समिति ने 19 दिसम्बर 1978 को इंदिरा गांधी की सदस्यता खत्म कर दी थी, जिसके विरोध में वो सदन में ही धरने पर बैठ गई थीं। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर संसद से बाहर निकाला गया था। इसी गिरफ्तारी के विरोध में विमान का अपहरण किया गया था।

ये भी पढ़ें ...BHU में हालात बेकाबू, छात्राओं पर लाठीचार्ज, छात्रों ने पेट्रोल बम फेंके

देवेन्द्र पांडेय का राजनीतिक सफर

कांग्रेस ने अपने युवा नेता को 1980 में विधानसभा का टिकट देकर इसका ईनाम भी दिया और वो जीत गए। देवेन्द्र पांडेय दो बार सुलतानपुर से विधायक चुने गए। वो 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव जीते, लेकिन 1989 के चुनाव में पराजित हो गए। वो कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी रहे थे। 66 वर्ष की आयु में उनका देहांत हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज कर दिया गया ।

 

Tags:    

Similar News