कांग्रेस ने भरी हुंकार: अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए महाअभियान की शुरुआत

कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए सूबे में एक महाअभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस ने कहा है कि उनकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी है।

Update: 2020-06-02 17:42 GMT

रायबरेली. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत को लेकर कांग्रेस ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि उनकी रिहाई के लिए सूबे में एक महाअभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की जमानत याचिका याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गयी है। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा। हम गांव-गांव हर गरीब की झोपड़ी तक अपनी बात ले जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत को लेकर कांग्रेस ने अभियान किया तेज

इस क्रम में आज कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन मे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व विधायक अशोक सिंह एवं शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने पत्रकारो को सम्बोधित किया और कहा कि हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।

गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ महा अभियान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय कुमार लल्लू की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ महा अभियान चलाएगी। हम एक एक गांव और एक एक गरीब मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात लेकर जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचने वाले हज़ारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है? यही कि उन्होंने जरूरतमंदों की मदद की। मजदूरों को राहत मिले इसलिए बसों का बंदोबस्त किया।

ये भी पढ़ेंः प्रवासी मजदूरों को मिलेगा हर विभाग में काम, तैयार हो रहा रोजगार का प्लान

योगी सरकार को बताया गरीब मजदूर विरोधी

तिवारी ने आरोप लगाया कि गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक बहनों भाईयों को राहत मिले। लेकिन योगी आदित्यनाथ कान खोलकर सुन लीजिए, हमारे मदद का हाथ कमजोर नहीं होगा। हम सेवा कार्य को और तेज कर रहे हैं। देश निर्माताओं की जी जान लगाकर सेवा करेंगे, भाजपा सरकार दमन करे, हम सेवा करेंगे।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/06/VID-20200602-WA0033.mp4"][/video]

पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस ने राशन और भोजन पहुंचाया

उन्होने कहा कि अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक कांग्रेस पार्टी ने राशन और भोजन पहुंचाया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की। 22 जिलों में साझी रसोईघर चलाया गया। 40 हाइवे स्टॉल्स लगाकर नाश्ताए खाना वितरित किया गया। यह सब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हुआ और आज हम संकल्प ले रहे हैं कि भाजपा सरकार के दमन से झुकेंगे नहीं, सेवा कार्य और जी जान लगाकर करेंगे।

ये भी पढ़ेंः मनोज तिवारी को हटाने की इनसाइड स्टोरी, इन कारणों से हुई आदेश की ताजपोशी

हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। मजदूरों एवं गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जरूर इंसाफ मिलेगा। सच की जीत होगी।

रिपोर्टर -नरेंद्र सिंह

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News