कांग्रेस का गांव-गांव "सेवा सत्याग्रह" शुरू

राहुल गांधी की कोरोना औषधि एवं सेनेटाइजेशन सहायता केंद्र चालू

Written By :  Surya Bhan Dwivedi
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-06-02 11:45 GMT

अमेठी। कोरोना महामारी में सरकार लगातार प्रयासरत है कि उससे जल्दी निजात मिल जाए। इसी को देखते हुए जगह जगह कैंप लगाकर लोगों को दवाई और वैक्सीन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने अपने क्षेत्र अमेठी में कोरोना से लडने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा क्षेत्र अमेठी में औषधि, सेनेटाइजर, मास्क, आक्सीजन सिलेंडर की खेप भेजी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अमेठी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने "सेवा सत्याग्रह" के लिए कांग्रेस सेवा दल अमेठी जिला अध्यक्ष राम बरन कश्यप को दैवीय आपदा राहत प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है।


कांग्रेस सेवा दल अमेठी जिला अध्यक्ष राम बरन कश्यप ने गौरीगंज तहसील के ग्राम पंचायत राम गंज कौहार में कोरोना औषधि एवं सेनेटाइजेशन सहायता केंद्र संचालित किया। और समाज के लोगों को "सेवा सत्याग्रह" के जरिए राहत और बचाव कार्य कार्यक्रम भी चलाया।

राम गंज कौहार में कांग्रेस सेवादल अमेठी के पूर्व जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी के दरवाजे पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप ने किया। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क सेवा करना कांग्रेस सेवा दल का मुख्य उद्देश्य है। जिसे रचनात्मक रूप देने के लिए कांग्रेस सेवा दल के कैडेटों ने सदैव काम किया है। कोरोना वायरस महामारी से निजात जल्द से जल्द पाना अति आवश्यक है। कोरोना से बचाव के लिए औषधि का वितरण कांग्रेस सेवा दल कर रहा है। मास्क, सेनेटाइजर, आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा लोगों को राहुल गांधी की मद्द से दी जा रही है।


सहायता केंद्र पर लोगों को दवा देते कांग्रेस कार्यकर्ता pic(social media)


सेवा दल राष्ट्र हित में काम करने वाला इकलौता संगठन: बैजनाथ

कांग्रेस सेवा दल अमेठी के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि कोरोना एक ऐसी आपदा जिससे बचने के लिए सावधानी ही एक मात्र उपाय है। कांगे्रस देश में एकलौता संगठन है जिसने राष्ट्र हित में सदैव काम किया। समाज को सृजित किया।

बता दें कि कांग्रेस सेवा दल युवा जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में दर्जनों सेवा दल कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भारत धुरिया, जिला संगठन मंत्री उदय राज यादव, मोहम्मद इसरार, कृष्ण कान्त तिवारी, अनिल कुमार प्रजापति, जंजाली राम, हौसिला प्रसाद कोरी, आदि ष्सेवा सत्याग्रह में कैडेटों ने प्रतिभाग किया।

Tags:    

Similar News