हद है....बर्थडे पर तो मोदी को ‘बख्श’ देते, काशी में कांग्रेसियों का ‘कोहराम’ !

Update:2018-09-17 15:37 IST

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68 वां जन्मदिन पूरे देश में मनाया जा रहा है। कहीं केक काटा जा रहा है तो कहीं मंदिरों में पूजा और हवन और यज्ञ के जरिए मोदी की दीर्घायु के लिए कामना की जा रही है। इस बीच सियासत भी पूरे शबाब पर है। वाराणसी में मोदी के आगमन के पहले कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। राफेल डील के बहाने कांग्रेसियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। शहर के भारत माता मंदिर पर कांग्रेस कमेटी ने राफेल डील पर प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री द्वारा अनिल अम्बानी को केक खिलाते हुए दिखाया गया।

यह भी पढ़ें .....वाराणसी दौरे के लिए रवाना हुए PM मोदी, यहां मनाएंगे 68वां जन्मदिन

मिट्टी का केक काटकर जताया विरोध

वहीं कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओ ने विद्यापीठ रोड पर सड़क के बीचो-बीच गड्ढे पर पीएम मोदी की तस्वीर रखकर मिटटी का बना हुआ केक काटा। यही नहीं पीएम को गिफ्ट के तौर पर कूड़े से भरा एक डब्बा और पीने का एक बाल्टी गन्दा पानी दिया। इस संबंध में कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा का कहना था कि हम मोदी जी की सम्मान को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते थे लेकिन पिछले साढ़े चार साल में उन्होंने बनारस को बर्बाद किया दिया है। लोग शहर में गन्दा पानी पीने को मजबूर हैं। सड़कों पर गड्ढे हैं। जगह जगह कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। हम पीएम के कुशल स्वास्थ्य की कामना करते हैं लेकिन बाबा विश्वनाथ से दुआ करते हैं कि ये मोदी जी का आखिरी कार्यकाल हो।

अब से कुछ देर में पहुंचेंगे मोदी

वहीं अब से कुछ देर में मोदी वाराणसी पहुंचेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर सजकर तैयार है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं। खासतौर से डीरेका और नरउर गांव में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। नरउर गांव में मोदी के इंतजार में बच्चे और टीचर पलक पांवडे बिछाए इंतजार में है। मोदी यहां पर बच्चों के साथ संवाद करेंगे और केक काटेंगे। संभावना जताई जा रही है कि रात में मोदी बाबा विश्वनाथ दर्शन के साथ ही नगर भ्रमण पर भी निकल सकते हैं।

Tags:    

Similar News