UP: फसल ऋण माफी योजना के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम

Update: 2017-07-15 22:29 GMT
UP: फसल ऋण माफी योजना के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम

लखनऊ: प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के फसली ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन के लिए जिले एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है।

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट के दूसरे तल पर स्थापित जन सुविधा केंद्र में तथा सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डीएम ने कंट्रोल रूम में कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है।

ये है कंट्रोल रूम का नंबर

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने शनिवार को बताया कि जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर- 0522-2611117, 2611118 व 2611119 हैं। तहसील सदर, सरोजनीनगर तहसील बक्शी का तालाब, तहसील मलिहाबाद सहित तहसील मोहनलालगंज में भी तहसील परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं।

आगे की स्लाइड में देखें अन्य अधकारियों के नंबर ...

यहां भी कर सकते हैं संपर्क

इसके अलावा उप कृषि निदेशक (9235629384) जिला कृषि अधिकारी (9235629681) व उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी (9235209507) से सम्पर्क किया जा सकता है। कंट्रोल में तैनात श्याम स्वरूप मिश्रा (7860028201) व सोनू रावत (8005333349) सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक, तुला राम राठौर (860411581), राज कुमार खरवार (9451569556) से शाम चार बजे से रात 12 बजे तक व भैरेश्वर सिंह (9839061458) से रात 12 बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक जानकारी ली जा सकती है।

Tags:    

Similar News