Sitapur News: सीतापुर स्थित बड़ी संगत के महंत का महिलाओं पर विवादित बयान, FIR दर्ज

Sitapur News: एक वीडियो में बजरंग मुनि दास एक समुदाय विशेष की महिलाओं और लड़कियों को उनके घर से उठाकर उनके साथ दुष्कर्म (rape) करने की धमकी दे रहे हैं।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-08 09:35 GMT

 सीतापुर: महिलाओं और लड़कियों को अगवाकर दुष्कर्म की धमकी: Photo - Newstrack

Sitapur: सीतापुर स्थित थाना खैराबाद (Thana Khairabad) के अंतर्गत बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास (Mahant Bajrang Muni Das) अपने महिलाओं को लेकर किए गए एक बेहद ही अमर्यादित और विवादित बयान को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। दरअसल, मामला महंत बजरंग मुनि दास के 2 अप्रैल के एक वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है।

इस वीडियो में बजरंग मुनि दास एक समुदाय विशेष की महिलाओं और लड़कियों को उनके घर से उठाकर उनके साथ दुष्कर्म (rape) करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने महंत के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महंत बजरंग मुनि दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद जिला पुलिस अधिकारी के संबंधित मामले के तहत थाना खैराबाद को समुचित जांच और कार्यवाही करने के आदेश दिए थे, जिसका संज्ञान लेते हुए महंत बजरंग मुनि दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस मामले में सीतापुर पुलिस ने एक विज्ञप्ति ज़ाहिर करते हुए कहा है कि-"थाना खैराबाद पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।"



 महिलाओं को उनके घर से निकालकर दुष्कर्म करने की धमकी

पुलिस ने महंत बजरंग मुनि दास द्वारा महिलाओं को उनके घर से निकालकर दुष्कर्म करने की धमकी देने के मामले के तहत मामले की जांच कर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर उचित धाराओं के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही है।

वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि बड़ी संगत के महंत द्वारा के विशेष समुदाय की महिलाओं को उनके घरों से जबरन निकालकर उनके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी जा रही है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News