कोरोना का खौफ: यहां भारी मात्रा में मृत पाए गए चमगादड़, गिनती जारी

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस बीच यूपी के मेरठ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिससे लोगों में दहशत और भी ज्यादा बढ़ गई है। थाना परतापुर क्षेत्र में  कुछ विचित्र चमगादड़ मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Update: 2020-04-29 07:22 GMT

मेरठ: देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस बीच यूपी के मेरठ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिससे लोगों में दहशत और भी ज्यादा बढ़ गई है। थाना परतापुर क्षेत्र में कुछ विचित्र चमगादड़ मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीएफओ को मामले से अवगत कराया है।

आपको बता दें कि मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के ग्राम महरौली में कुछ विचित्र चमगादड़ मिले है। यहां के ग्राम प्रधान का कहना है कि 28 अप्रैल को भी तीन चमगादड़ उसी जगह तालाब के किनारे मृत अवस्था में मिले थे। जिन्हें बाद में दफना दिया गया था।

आज फिर से चमगादड़ों के मिलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पशु विभाग की टीम ने निरीक्षण के बाद डीएफओ को सूचना दे दी है। अब जाच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।

डॉक्टरों का कहना है कि पहली बार इतना बड़ा चमगादड़ देखने को मिला है। चमगादड़ का साइज करीब 2 फुट है।, लोगों मे दहशत है कि कही इन चमगादड़ का कोरोना से तो संबंध नहीं है। या कही ऐसा तो नहीं है कि इनके नमूने लेने के बाद इन्हें मार कर फेका जा रहा हो। फ़िलहाल ये सब अब उनके पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा।



ये भी पढ़ें...चमगादड़ पर रिसर्च करने से कांपा US, चीन में कोरोना पर रिसर्च में डराने वाला खुलासा

रिपोर्ट : सादिक़ खान

Tags:    

Similar News