तीन दिन के लॉकडाउन से पहले लखनऊ के बाजारों में उमड़ी भीड़
लखनऊ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से चलते शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। जिसके चलते बाजारों में भीड़ देखने को मिली।;
लॉकडाउन से पहले बाजार का ऐसा दिखा हाल (Photo Ashutosh Tripathi)
लखनऊ: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Coronavirus) ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। जिसके चलते कई लोगों ने अपनी जान गवाई है। इधर लखनऊ (Lucknow) में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।
जिसके बाद अब तीन दिन शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
शुक्रवार रात से लगने वाले लॉकडाउन से पहले दोपहर को बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
वैश्विक महामारी के संक्रमण की भयावहता को देखते हुए सरकार ने मिनी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।
अब लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति होगी।
लॉकडाउन की घोषणा ने लोगों की दिक्कतें फिर बढ़ा दी हैं। तीन दिन के लॉकडाउन को देखते हुए आज बाजारों में चारों तरफ भीड़ दिखी। दोपहर के बाद तो लोग बाजारों में किराना सहित अन्य दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचने लगे। तीन दिन के लाकडाउन में सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य, चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले की तरह चलती रहेंगी। फल, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप, ढाबे की दुकानें भी खुलेंगी। स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के कार्य चलते रहेंगे।