Lucknow: DCM ब्रजेश पाठक ने किया झलकारी बाई अस्पताल की रेनोवेटेड पैथोलॉजी का उद्घाटन, CMS डॉ. रंजना खरे की हुई तारीफ

Lucknow: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हज़रतगंज स्थित वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय के नवीनीकृत भूतल पैथोलॉजी का लोकार्पण किया।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-06-06 14:00 GMT

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक: Photo - Newstrack

Lucknow: सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने हज़रतगंज (Hazratganj) स्थित वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय (Veerangana Jhalkari Bai Women's Hospital) के नवीनीकृत भूतल पैथोलॉजी का लोकार्पण (Renovated Pathology Inaugurated) किया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी उपस्थित थे।

डिप्टी सीएम ने की CMS डॉ. रंजना खरे की तारीफ

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने लोकार्पण करने के बाद अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में व्हील चेयर, स्टेचर की सुविधाओं, मरीज और उनके तीमारदारों के बैठने की समुचित व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही, चिकित्सालय में सीमित संसाधनो के साथ अच्छे तरीके से संपादित किए जा रहे कार्य हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, डा रंजना खरे की प्रशंसा की एवं इसे और अधिक बेहतर करने हेतु कहा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक: Photo - Newstrack

'सीमित संसाधनों में गुणवत्तापरक उपचार दिया जाता है'

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्राइवेट चिकित्सालय की तुलना में सरकारी चिकित्सालयों में सीमित संसाधन होने के बावजूद भी समुचित एवं गुणवत्ता परक उपचार दिया जाता है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक होती है। सरकार का प्रयास है कि हर मरीज को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हों।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. रंजना खरे, चिकित्सा अधीक्षिका डॉ दीपा शर्मा, पैथोलॉजिस्ट डा संजय जायसवाल, डा अंजली पन्त, डा संध्या चौधरी, डा उषा, डा वान्या एवं निश्चेतक डा. डीके चौधरी भी मौजूद थे।

Tags:    

Similar News