Gorakhpur news: कर्ज में डूबे युवक ने किया सुसाइड, एक दिन पहले आम आदमी पार्टी से पर्चा दाखिल करने गया था

Gorakhpur news: परिजनों के मुताबिक कर्ज में दबे होने के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। यह घटना तिवारीपुर के माधोपुर न्यू कालोनी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Update: 2023-04-19 22:29 GMT
Aam Aadmi Party leader Mahendra kumar Gupta (Photo-Social Media)

Gorakhpur news: गोरखपुर में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। वह सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिला करने गया था। हालांकि वह पर्चा दाखिल किए बिना ही लौट आया और मंगलवार को न जाने ऐसा क्या हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह कर्ज में डूबा हुआ था।

परिजनों के मुताबिक कर्ज में दबे होने के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। यह घटना तिवारीपुर के माधोपुर न्यू कालोनी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

5 लाख हो गई थी गाड़ी की किश्त-

तिवारीपुर के माधोपुर न्यू कालोनी का रहने वाले तिलकधारी प्रसाद का बेटा महेंद्र कुमार गुप्ता (32) सूरजकुंड सब्जी मंडी में करीब 10 साल से एमके कम्प्यूटर के नाम से साइबर कैफे चलाता था। दो साल पहले उसने लोन पर मारुति कैरी (लोडर) लिया था, जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ। किश्त भी समय से जमा नहीं हो पा रहा था। लोन की रकम करीब 5 लाख तक बढ़ गई थी। दो दिन पहले उसने गाड़ी को सरेंडर कर दिया।

ट्रेन के आगे कूद गया-

छोटे भाई योगेंद्र कुमार ने बताया कि वह कर्ज से दबे पड़े थे। लेकिन, परिवार में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे थे। महेंद्र माधोपुर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। सोमवार को वह आम आदमी पार्टी से पर्चा भरने के लिए गए थे। लेकिन, किसी वजह से उन्होंने पर्चा दाखिल नहीं किया। वह घर लौट आए। मंगलवार की शाम तिवारीपुर के अंधियारीबाग में ट्रेन के आगे कूदकर महेंद्र ने जान दे दी।

2 साल पहले हुई थी शादी-

घटना की जानकारी पाकर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव महेंद्र के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। महेन्द्र की 2020 में सूरजकुंड की अमृता देवी से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं जिसमें बेटा रौशन 2 साल का और बेटी 6 माह की है।

Tags:    

Similar News