Deepotsav 2022: दीपोत्सव पर निकलने वाली झांकियां होंगी खास,..16 रथों पर राम के जन्म से राज्याभिषेक का तक की झलक

Deepotsav 2022: दीपोत्सव पर 16 रथों पर सजी झांकियां नगर भ्रमण के लिए निकलेंगी। रथों पर झांकियों से संबंधित कलाकार होंगे। ये कलाकार रामायणकालीन दृश्यों को जीवंत बनाने को तैयार हैं।

Written By :  aman
Update: 2022-10-22 07:42 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Ayodhya Deepotsav 2022: यूपी की धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2022 (Deepotsav 2022) को भव्यता से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण पर है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण होंगे। 17 लाख दीयों से रामनगरी अयोध्या जगमगाएगी। दिवाली से एक दिन पूर्व होने वाले इस आयोजन में 16 झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों के जरिए रामायण कालीन दृश्य प्रस्तुत की जाएगी। 

आपको बता दें, इन झांकियों में राम जन्मभूमि का मॉडल (Ram Janmabhoomi Model), काशी कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor), विजन 2047 (Vision 2047), 1090 और भगवान राम (Lord Ram) के जन्म काल से लेकर राज्याभिषेक तक के दृश्य देखने को मिलेंगे। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण 'रामायण कालीन शिक्षा' पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाली झांकी होगी।

16 रथों पर निकलेंगी झांकियां, दृश्यों को बनाएंगे जीवंत 

अयोध्या में दीपोत्सव पर 16 रथों पर सजी झांकियां नगर भ्रमण के लिए निकलेंगी। इन सभी रथों पर झांकियों से संबंधित कलाकार सवार होंगे। अपने कार्य में दक्ष ये कलाकार रामायणकालीन दृश्यों को जीवंत बनाने को तैयार हैं। इसके अतिरिक्त देश भर से आए अन्य राज्यों के कलाकार भी रथ के आसपास नृत्य करते चलेंगे। वूपी सूचना विभाग की तरफ से इस बार 11 झांकियां निकलेंगी। इसी प्रकार यूपी पर्यटन विभाग (UP Tourism Department) की ओर से खुले ट्रकों में 5 डिजिटल झांकियां (5 Digital Floats) निकाली जाएगी। सभी झांकियां रामायण के समय के दृश्यों पर आधारित होंगी। 

यूपी सहित अन्य राज्यों के कलाकार होंगे शामिल

अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर निकलने वाली झांकियों में यूपी सहित अन्य राज्यों के कलाकार भी शामिल होंगे। इस संबंध में अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस बार दीपोत्सव 2022 में कई राज्यों के कलाकारों को शोभायात्रा में सहभागिता का अवसर मिलेगा। शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय (Saket College) से सुबह 9 बजे निकलेगी। यह दोपहर 1 बजे दीपोत्सव स्थल पहुंचेगी। झांकियों से जुड़ा रिहर्सल आज यानी शनिवार (22 अक्टूबर 2022) को होगा। 

Tags:    

Similar News