लखनऊ का डिफेंस एक्सपो ग्लोबल बेंच मार्क बनेगाः राजनाथ सिंह

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहांअभी तक भारत रक्षा उत्पादों का आयात करता आया है लेकिन अब समय आ गया है कि इनका निर्यात करेगा। उन्होंने कहा कि भारत इस समय विश्व में आर्थिक व्यवस्था के मामले में छठे स्थान पर है

Update: 2020-02-04 16:01 GMT

लखनऊ: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहांअभी तक भारत रक्षा उत्पादों का आयात करता आया है लेकिन अब समय आ गया है कि इनका निर्यात करेगा। उन्होंने कहा कि भारत इस समय विश्व में आर्थिक व्यवस्था के मामले में छठे स्थान पर है लेकिन वह समय दूर नहीं जब भारत इस क्षेत्र मे विश्व की तीन प्रमुख ताकतों में होगा।

आज यहां डिफेन्स एक्सपों के उद्घाटन समारोह के पहले ‘करटेन रेजर’ कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने देश की आजादी के बाद भारत रक्षा क्षेत्र में आयातित उत्पादों के सहारे ही था। उन्होंने कहा कि लखनऊ में शुरू होने जा रहा डिफेस एक्सपों ग्लोबल बेंच मार्क बनने जा रहा है।

यह भी पढ़ें...गृह मंत्रालय का ऐलान: NPR के अपडेशन में कागजात की जरूरत नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की पांच ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने की जो बात कही है। उसे हम सबको मिलकर पूरा करना होगा। यह गर्व की बात है कि 35 देशों के रक्षा मंत्री इस आयोजन में शामिल होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें...सोने-चांदी के हथियारों का जखीरा: नवाव की हवेली से मिले खतरनाक असलहे

रक्षा मंत्री ने कहा कि डिफेन्स एक्सपों मे 70 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। जहां तक एक्सपो में प्रदर्शकों की संख्या की बात है तो इसमें 856 देशी और 172 विदेशी प्रदर्शका शामिल होेगें। इतनी बड़ी संख्या में विदेशी एक्जीबीटर्स का आना यह अपने देश के लिए गौरव की बात है। इस एक्सपों से हमे दुनिया की टेक्नालाजी को सीखने का भी मौका मिलेगा। इसके बहाने विश्व की आर्थिक शक्ति बनने का यह अच्छा अवसर है।

यह भी पढ़ें...कोरोना पर सरकार का बड़ा ऐलान: उठाया ये सख्त कदम

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। अब तो विपक्षी दल भी हमारी सरकार का लोहा मानने पर मजबूर हो गए हैं। इस एक्सपो के बहाने रोजागार को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा भारत का विश्व मे मस्तक और ऊंचा होगा तथा विश्व स्तर पर सम्बन्धों को और मजबूती मिलने जा रही हे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से देश के लोगों को अपने देश की ताकत के बारे में भी पता चल सकेगा।

Tags:    

Similar News