Chandauli News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पैतृक गांव भभौरा, भाभी को दी श्रंद्धाजलि

Chandauli News: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार अपने गृह जनपद चन्दौली के पैतृक गांव भभौरा पहुंचे। रक्षामंत्री यहां अपनी भाभी के तेरही में शामिल होने के लिए आये हुए थे।

Update:2023-01-01 07:19 IST

 चंदौली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पैतृक गांव भभौरा, अपनी भाभी नयनतारा देवीको दी श्रंद्धाजलि

Chandauli News: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अपने गृह जनपद चन्दौली के पैतृक गांव भभौरा पहुंचे। रक्षामंत्री यहां अपनी भाभी नयनतारा देवी के तेरही ही में शामिल होने के लिए आये हुए थे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया। रक्षामंत्री यहां अपने भाभी को श्रद्धांजलि दिया और उसके बाद पत्रकारों से रूबरू हुए।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना सहित पूरे देश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि देश की सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है। रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दी।

भारत में बनेंगे आधुनिक हथियार

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है और आगे जो भी आधुनिक हथियार बनेंगे वह भारत में बनेंगे और भारत वासियों के हाथों से बनेंगे। कोविड के दोबारा पांव पसारने के सवाल पर उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश के पीएम ने कोविड के मामले में जो सजगता दिखाई है। जिसके फल स्वरूप आज वैश्विक संगठन भारत की सराहना कर रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाभी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भाभी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने पैतृक गांव चंदौली जिले के चकिया तहसील के भभौरा गांव में पहुंचे।जहां उनके साथ सांसद और कैबिनेट मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने गांव में पहुंचने के बाद लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और उसके बाद भाभी नयनतारा की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान डीएम और एसपी के साथ-साथ सुरक्षा बल के जवान और एनएसजी की पूरी तरह से सुरक्षा को संभाले हुए दिखे।

Tags:    

Similar News