Deoria Murder Case: देवरिया हत्यकांड में एक परिवार के पांच लोगों के हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,अबतक कुल 21 अभियुक्त गिरफ्तार

Deoria Murder Case: पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया की मृतक प्रेमचंद यादव का नवनाथ मित्रा ड्राइवर था तथा उनके साथ ही हमेशा रहता था।

Update: 2023-10-08 13:02 GMT

Deoria Murder Case Update Main accused Navnath Mishra arrested

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में 2 अक्टूबर को जमीनी विवाद में हुए नरसंहार में एक ही परिवार के पांच लोगों के हत्या का मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर दुबे परिवार हुए फायरिंग में प्रयोग आला कत्ल रायफल को भी बरामद कर लिया है।

ये था पूरा मामला

गौरतलब है 2 अक्टूबर की सुबह जमीनी विबाद में दो परिवारों के कुल 6 लोगो की बड़ी बेरहमी हत्या कर दी गयी थी। जिसमे एक पक्ष के प्रेमचंद यादव तथा दूसरे पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे सहित उनके पत्नी दो पुत्री तथा एक पुत्र की हत्या धारदार हथियार तथा गोली मारकर कर दी गयी थी जबकि एक 8 बर्षीय बेटा अनमोल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज चल रहा हैं। इस मामले सत्यप्रकाश दुबे के बेटी शोभिता की तहरीर पर 28 नामजद तथा 50 अज्ञात पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमे पुलिस ने 20 लोगो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।आज सत्यप्रकाश दुबे के परिवार के ऊपर गोली से तीन राउंड फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रायफल को भी उसके निशानदेही पर उसके घर के पास से झड़ी में बरामद कर लिया गया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया की मृतक प्रेमचंद यादव का नवनाथ मित्रा ड्राइवर था तथा उनके साथ ही हमेशा रहता था। नवनाथ मिश्रा ने ही सत्यप्रकाश दुबे के परिवार पर प्रेमचंद यादव के लाइसेंसी रायफल से फायरिंग किया था।

Tags:    

Similar News