Deoria Murder Case:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेमचंद यादव को दी श्रद्धांजलि, सत्यप्रकाश दुबे के बेटे ने मिलने से किया मना, बताया जान का खतरा

Deoria Murder Case: सपा अध्यक्ष देवरिया के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दूबे के घर जाएंगे।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-10-16 02:56 GMT

SP President Akhilesh Yadav 

Deoria Murder Case: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज यानी कि सोमवार (16 अक्टूबर) को  देवरिया पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव का काफिला देवारिया जनपद से फतेहपुर गांव के लिए रवाना हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सपा प्रमुख फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दूबे के घर जाएंगे। पीड़ित परिवारों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना देंगें और मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे। लेकिन, अखिलेश यादव के देवरिया पहुंचने से पहले ही मृतक सत्यप्रकाश दुबे के बेटे का बयान सामने आया है। सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने अखिलेश यादव से मुलाकात करने से इनकार कर दिया है।

सत्य प्रकाश दुबे के बेटे ने अखिलेश यादव से मिलने से किया इनकार

देवरिया हत्यकांड में मृतक सत्यप्रकाश दूबे के पुत्र देवेश दुबे ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने से  इनकार कर दिया है। देवेश दुबे ने कहा साल 2014 में सपा की सरकार थी उसी वक्त हमारे पिता सत्य प्रकाश दुबे ने सरकार से गुहार लगाई थी कि हमारी भूमि का प्रेमचंद यादव द्वारा बैनामा कराया जा रहा है, लेकिन उस वक्त कोई सुनवाई नहीं हुई। उस घटना को भूल नहीं पा रहा। देवेश दुबे ने कहा उसकी जान को खतरा है।

सपा अध्यक्ष के 10 लोगों को जाने की मिली इजाजत

जानकारी के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ केवल दस लोगों को जाने की इजाजत प्रशासन ने दी है, क्योंकि फतेहपुर गांव में धारा 144 लागू है। हत्याकांड के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। जनपद में लगातार राजनीतिक दलों के नेताओं का आना जाना लगा हुआ है। वहीं, दोनों पीड़ित परिवारों की ओर से न्याय दिए जाने की मांग जा रही है। 

देवरिया में हुए सामूहिक हत्याकांड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है और यह पूरा मामला ब्राम्हण बनाम यादव बन गया है। हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खबरों का हवाला देते हुए प्रेमचंद यादव की हत्या को लेकर प्रशासन पर कई सवाल उठाए थे। उन्होने कहा था कि, सत्यप्रकाश दुबे के परिवार की हत्या हुई है। लेकिन, उससे पहले प्रेमचंद यादव की मौत कैसे हुई इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होने सरकार से मांग की थी, कि घटना में दोनों परिवार पीड़ित हैं इसलिए पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए।

दो अक्टूबर हो हुआ था हत्याकांड

 बता दें कि इसी महीने बीते दो अक्टूबर को देवरिया जनपद के फतेहपुर गांव के लहेड़ा टोला में जमीन को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दुबे के परिवार में विवाद हो गया था। जिसमें पहले प्रेमचंद यादव की हुई थी। जिसके बाद प्रेमचंद यादव के परिजनों ने सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले में सीएम योगी ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजी स्पेशल प्रशांत कुमार को घटनास्थल पर भेजा था। जांच के बाद सीएम योगी ने एसडीएम, सीओ समेत राजस्व और पुलिस विभाग के 15 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था।  बाद में एक इंस्पेक्टर और कार्रवाई की गई थी। 

Tags:    

Similar News