Basti News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे बाढ़ पीड़ितों के बीच, साथ बैठकर सुनी पीड़ा, हुए भावुक

Basti News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लाक के डकही गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बंटवायी।

Report :  Amril Lal
Update: 2022-10-17 07:38 GMT

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बाढ़ पीड़ितों के बीच में

Basti News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज बस्ती जिले के बहादुरपुर ब्लाक के डकही गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बंटवायी और जनपद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जनपद में कोई भी बाढ़ पीड़ित बचना नहीं चाहिए जिसको राहत सामग्री नहीं मिली है इसकी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ इस आपदा में साथ खड़ी है सरकार बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद देने के लिए प्रयास कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को समय-समय पर राहत सामग्री जिला प्रशासन द्वारा पहुंचायी जा रही है।

वहीं डिप्टी सीएम की सुरक्षा तोड़ते हुए एक महिला मंच पर पहुंची और रोकर कहने लगी कि मुझे ना आवास मिल रहा है ना ही शौचालय। डिप्टी सीएम ने महिला को आंसू पोंछते हुए पानी पिलाया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल जांच कराकर आवास और शौचालय इस महिला को उपलब्ध कराया जाये।

वही पत्रकारों द्वारा डिप्टी सीएम से पूछा गया कि गोंडा के सांसद भाजपा बृजभूषण सिंह ने आरोप लगाया सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री नहीं दे रही है तो उन्होंने कहा सरकार गंभीर है और बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हर जगह राहत सामग्री जिला प्रशासन के माध्यम से हम लोग पहुंचा रहे हैं। हर घर पर राहत सामग्री पहुंच रही है मध्यप्रदेश में जहां-जहां बाढ़ आई है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हर बाढ़ क्षेत्र में जा रहे हैं और उन्हीं के निर्देश पर हम लोग बस्ती आए हैं। यहां बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे हैं, उनकी समस्या जान रहे हैं। जो भी जरूरत की चीजें हैं उनको हम लोग तत्काल व्यवस्था करा रहे हैं।

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बस्ती पहुंचे हैं। डिप्टी सीएम ने मंच पर जाने की बजाय सीधे बाढ़ पीड़ितों के बीच बगल में बैठकर उनका हाल जाना। बृजेश पाठक ने ऐसे किसी भी कार्यक्रम में टेंट और मैट न बिछाने की अधिकारियों को हिदायत दी। डिप्टी सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि आपदा की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के डकही गांव में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण हुआ साथ ही उन्होंने कहा बस्ती के साथ पूर्वांचल के जिलों में बाढ जैसी आपदा से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना बनेगी।

Tags:    

Similar News