Rampur News: आकाश जीते तो दुनिया में गूंजेगा वायलिन का संगीत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का रामपुर में कमल खिलने का दावा

Rampur News: रामपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भाई आकाश सक्सेना प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं।

Report :  Azam Khan
Update: 2022-11-29 13:29 GMT

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 

Rampur News: रामपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के लिए प्रभावी मतदाताओं के साथ मीटिंग में शिरकत की। इसके बाद ब्रजेश पाठक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया और रामपुर को उद्योग नगरी के रूप में विकसित करने का प्लान बताया। उन्होंने कहा रामपुर पहले गुंडई और अराजकता के लिए जाना जाता था अब वायलिन के संगीत के लिए पूरी दुनिया में जाना जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं: पाठक

ब्रजेश पाठक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भाई आकाश सक्सेना प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं। यहां आने के बाद मैं देख रहा हूं सभी जाति धर्म समुदाय के लोग दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर इस बार रामपुर में, वास्तव में उद्योग जगत को मजबूत करने के लिए, रामपुर की छवि बदलने के लिए भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का काम कर रहे हैं और इसमें सर्व समाज का सहयोग आशीर्वाद प्राप्त है।

शिवपाल यादव के चल रही जांच पर पूछे गए सवाल बोले ब्रजेश पाठक

शिवपाल यादव के चल रही जांच पर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा , यह जांच चलती रहती है, इसमें भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। सरकार के अधिकारी आपको बताएंगे हम लोग स्वच्छता के साथ सर्व समाज के हित में गरीबों के हित में कल्याणकारी कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लेकर के, योगी का आशीर्वाद लेकर के आपके बीच में हैं।

आकाश सक्सेना बेहतर प्रत्याशी हैं, सर्व योग्य हैं और कमल चुनाव चिन्ह के आगे बटन दबाकर रामपुर की जनता इस बार बीजेपी को जिताने का मन बना चुकी है। सपा नेता आजम खान ने भाजपा के मंच पर गोकश होने की बात कही है।

इस पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा आप यह मान करके चलिए हमारी सरकार एक भी व्यक्ति मैं दावा करता हूं कानून तोड़ने वाला अब कोई दिखेगा तो हम ऐसी कार्रवाई करेंगे उसकी पुश्तें याद करेंगी। आजम खान का कहना है कि उनको हिंदुस्तान से निकाला जा सकता है सवाल पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा अब उनके पेट में क्या-क्या है आप पूछो, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोदी जी की तुलना रावण से की है सवाल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा इन लोगों की मति भ्रष्ट हो गई है ऐसे ही काम करते हैं जब मति भ्रष्ट हो जाती है।

पीएम मोदी की गरीब कल्याण की योजनाएं जन जन तक पहुंची रही: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी ने करोड़ों रुपए खर्च किए मेरी छवि बिगाड़ने के लिए किताब उनके पास हो तो पूछो उन्हीं से हमारा तो मानना है कि स्वच्छता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाएं जन जन तक पहुंची हैं। पहली बार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकांत मनुवाद अंतिम पंक्ति तक पहुंचा है। सबको पक्का मकान मिला है। निशुल्क शौचालय मिला है। जल जीवन मिशन में नल से जल जा रहा है। पांच लाख तक का निशुल्क इलाज मिला है। किसान सम्मान निधि मिली है। उज्जवला गैस मिली है। सैकड़ों योजनाएं और आम जनता गरीब आदमी के जीवन में बदलाव लाने का काम मोदीजी के नेतृत्व में हुआ है।

हम सब का स्वागत करते हैं: उपमुख्यमंत्री

बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के देश के एक-एक व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी संविधान के तहत उसके सारे अधिकार सुरक्षित रखते हुए उसको मुख्यधारा में लाना चाहती है और यूपी में हम एक-एक व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं, भाजपा में मुसलमानों के जुड़ाव पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा हम सब का स्वागत करते हैं।

चुनाव आप जीत रहे हैं भारतीय जनता पार्टी जीत रही है: बृजेश

भारतीय जनता पार्टी का उपचुनाव में माहौल बताते हुए उन्होंने कहा चुनाव आप जीत रहे हैं भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा तीनों सीटों पर क्या मैनपुरी में होकर आया हूं ,मैनपुरी में तो लंबे मार्जिन से जीत रहे हैं। पहली बार बबुआ घर घर जा रहे हैं, कहां जाते थे, यह लोग बड़े मियां कहीं घर जाते थे। बताओ जाते थे कि नहीं। कहीं यह लोग फतवा जारी करते थे, कम से कम घर घर जाकर के मतदाता महान है। मतदाता भगवान है ये तो मान रहे हैं।

भाजपा आजम खान की सियासत खत्म करने की कर रही है कोशिश: पाठक

निकाय चुनाव में मुस्लिम को क्या टिकट दिया जाएगा इस सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा भैया जीतेंगे तो देंगे, लोकतंत्र में जीतना इंपोर्टेंट है, जीतने की गारंटी दिखाओ। इस चुनाव में भाजपा आजम खान की सियासत खत्म करने की कोशिश कर रही है, इस सवाल पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा हम किसी के खिलाफ काम नहीं करते। भारतीय जनता पार्टी शुचिता के साथ जनकल्याण कार्यक्रमों के जरिए आम जनता के लिए काम करती है। हम सियासत सत्ता के लिए नहीं करते हम गरीब लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं।

अपराध के लिए रामपुर जाना जाता था: उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा रामपुर जाना जाता था अपराध के लिए रामपुर जाना जाता था गुंडई के लिए रामपुर जाना जाता था अराजकता के लिए अब रामपुर वायलिन की संगीत के लिए दुनिया भर में जाना जाएगा। 5 दिसंबर को कमल खिलने के बाद रामपुर को क्या तोहफा मिलेगा इस सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा विस्तृत प्रारूप बनाएंगे जनप्रतिनिधियों से बात करेंगे जनता से बात करेंगे और उद्योग के मामले में नंबर एक पर लाएंगे। बगल में मुरादाबाद में पीतल नगरी है यहां भी कुछ विशेष है। यहां की जो भी विशेषता है उसको ओडीओपी के माध्यम से एक प्लेटफार्म बना करके विकसित किया जाएगा और दुनिया के मार्केट को उसको उपलब्ध कराएंगे।

Tags:    

Similar News